डेस्क : उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के प्रथम दर्शन किए।
निर्धारित शुभ मुहूर्त में मंदिर के द्वार खोले गए। इस अवसर पर सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न कराई गई। पूजा के दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।
कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे धाम की सुंदरता और भी बढ़ गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और यात्री सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल, चिकित्सा दल और आपदा राहत टीमें तैनात की गई हैं।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने गति पकड़ ली है। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत