डेस्क:सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बाजार में बड़ी गिरावट के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के शेयर भी पस्त नजर आए। एनएसई पर लिस्टेड इस शेयर में 4% की गिरावट आई और भाव 4,453 रुपये के स्तर तक आ गया। यह शेयर कारोबार के अंत में 167.65 रुपये या 3.60% टूटकर 4484 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में यह गिरावट ऐसे समय में आई जब बीएसई ने 30 मार्च, 2025 को बोर्ड मीटिंग बुलाने का ऐलान किया है। कंपनी उसी दिन बोनस शेयर पर विचार करेगी। बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर की मंजूरी के बाद रिकॉर्ड तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
क्या कहा बीएसई ने
बीएसई ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को नियामक फाइलिंग में कहा- निदेशक मंडल की बैठक रविवार, 30 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जाएगी, जो कि अपेक्षित अनुमोदन के अधीन है। बीएसई ने यह भी घोषणा की कि 26 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक सिक्योरिटीज में ट्रांजैक्शन के लिए इसकी ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी।
दूसरी बार बोनस शेयर बांटने की तैयारी
साल 2017 में कंपनी की लिस्टिंग के बाद यह दूसरा मौका होगा जब बोनस शेयर पर विचार किया जाएगा। इससे पहले एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज ने साल 2022 में शेयरधारकों को उनके प्रत्येक एक शेयर पर दो बोनस शेयर जारी किए थे। अपनी लिस्टिंग के बाद से बीएसई ने प्रति शेयर 170 रुपये से अधिक का डिविडेंड दिया है। वहीं, अपने इक्विटी शेयरों को दो बार बायबैक भी किया है। कंपनी की ओर से शेयर बायबैक 2019 और 2023 में किया गया था।
दिसंबर तिमाही के नतीजे
बीएसई के दिसंबर तिमाही के नतीजे की बात करें तो नेट प्रॉफिट दोगुना होकर ₹220 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने ₹108.2 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया था। बीएसई ने दिसंबर तिमाही में 835.4 करोड़ रुपये का अपना अब तक का उच्चतम तिमाही राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 431.4 करोड़ रुपये से 94 प्रतिशत अधिक है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

