• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

विषयों से चिपकता है आसक्त आदमी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 15, 2025
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

विषयों से चिपकता है आसक्त आदमी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

वाव प्रवास के दूसरे दिन साध्वीवर्याजी ने जनता को किया उत्प्रेरित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 15, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
विषयों से चिपकता है आसक्त आदमी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
विषयों से चिपकता है आसक्त आदमी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
विषयों से चिपकता है आसक्त आदमी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
विषयों से चिपकता है आसक्त आदमी : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
वाव-थराद:जन-जन का मंगल करने वाले, जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी वाव की धरा पर नौदिवसीय प्रवास कर रहे हैं। सोमवार को भव्य स्वागत जुलूस के साथ वाव में पधारे आचार्यश्री के स्वागत में मानों श्रद्धा का ज्वार उमड़ आया था। भक्तों की वह उत्साहपूर्ण भावना आज भी दिखाई दे रही थी। सूर्योदय पूर्व से ही वाव में स्थित तेरापंथ भवन में श्रद्धालुओं की विराट उपस्थिति से परिसर जनाकीर्ण बना हुआ था। वाववासी इस सौभाग्य का पूर्ण लाभ उठाने का आतुर नजर आ रहे थे।
भवन से कुछ ही दूर पर बना भव्य वर्धमान समवसरण आचार्यश्री के मंगल पदार्पण से पूर्व ही श्रद्धालुओं से भरा हुआ दिखाई दे रहा था। युगप्रधान आचार्यश्री मंचासीन हुए तो भक्तों के बुलंद जयघोष वातावरण गुंजायमान हो उठा। आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने वाववासियों को उद्बोधित किया।
तदुपरान्त जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित जनमेदिनी को पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि आसक्ति और अनासक्ति को समझाने के लिए शास्त्रकार ने एक दृष्टांत देते हुए कहा है कि मिट्टी के दो गोले लिए गए। एक गीली मिट्टी का गोला और दूसरा सुखी मिट्टी का गोला था। दोनों को दीवार पर फेंका गया, जो गीली मिट्टी का गोला था वह दीवार से चिपक गया और जो सुखा मिट्टी का गोला था, उसकी मिट्टी नीचे गिर गई। इस उदाहरण से यह समझाने का प्रयास किया गया है कि आसक्ति से युक्त व्यक्ति वह पदार्थों और विषयों से चिपका रहता है और जो अनासक्त रहता है तो वह पदार्थों और विषयों से चिपकता नहीं है। आसक्ति और अनासक्ति अध्यात्म और भौतिक जगत को बताने वाले तत्त्व है। एक आदमी भोजन करता है तो वह उसके प्रति मोह, लालसा और आसक्ति रखता है। दूसरा आदमी अपने शरीर और साधना के लिए भोजन करता है, वह मानों अनासक्ति के भाव से भोजन ग्रहण करता है। आसक्ति के भाव से युक्त होकर यदि कोई कार्य किया जाता है तो कर्म का बन्धन सघनता के साथ होता है और अनासक्त भाव से होता है तो पाप कर्मों की सघनता से बचाव हो सकता है। सघनता से बचाव होता है तो उसकी अगली गति भी अच्छी हो सकती है।
जो अस्वाद वृत्ति वाले साधक होते हैं, उन्हें भोजन में स्वाद की अपेक्षा नहीं होती, उन्हें जो प्राप्त हो गया, उसमें वे संतोष कर लेते हैं। वे मनोज्ञ खाद्य पदार्थों की प्रशंसा नहीं और अमनोज्ञ पदार्थों की निंदा आदि भी नहीं करता। गृहस्थ जीवन के परिवेश में आदमी को आसक्ति को कम करने का प्रयास करना चाहिए। गृहस्थ आदमी धन के प्रति ज्यादा मोह नहीं रखना चाहिए। जीवन को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है, लेकिन वह जीवन को चलाने का साधन मात्र है, साध्य तो मूल से मोक्ष की प्राप्ति होना चाहिए। इसलिए साधन पर आकर्षित होकर वहीं अटकना नहीं चाहिए, बल्कि अपनी मंजिल की ओर आगे गति करते रहने का प्रयास होना चाहिए। व्यक्तियों के प्रति कर्त्तव्य की भावना से कार्य किया जा सकता है, किन्तु बहुत ज्यादा मोह नहीं रखना चाहिए। मोह को यथासंभवतया कम करने का प्रयास करना चाहिए। अनासक्ति की भावना रखने से यथासंभवतया पाप कर्मों के सघन बंध से बचाव हो सकता है। आदमी को अपने जीवन में अनासक्ति के प्रति जागरूकता रखने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री के स्वागत में प्रवास व्यवस्था समिति की ओर से श्री नरेश परिख, श्री प्रवीणभाई मेहता व श्री अशोकभाई संघवी ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। वाव व्यवस्था समिति के लोगों ने स्वागत गीत का संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपने आराध्य के समक्ष अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने भी गीत का संगान किया। तेरापंथ कन्या मण्डल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। ‘वाव संघ समर्पण गौरव गाथा’ गीत को परिख परिवार ने प्रस्तुति दी। आचार्यश्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
Previous Post

रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का समन, शिकोहपुर लैंड डील में पूछताछ

Next Post

महागठबंधन बैठक: तेजस्वी ने कहा – सीएम फेस मिलकर तय होगा

Next Post
महागठबंधन बैठक: तेजस्वी ने कहा –  सीएम फेस मिलकर तय होगा

महागठबंधन बैठक: तेजस्वी ने कहा - सीएम फेस मिलकर तय होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
  • ‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड
  • होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In