• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेडिएशन लीक की अफवाहें बेबुनियाद: IAEA

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेडिएशन लीक की अफवाहें बेबुनियाद: IAEA

May 15, 2025
बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आसिम मुनीर से इस्तीफे की मांग

बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आसिम मुनीर से इस्तीफे की मांग

July 13, 2026
बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, 60 से अधिक घायल

बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, 60 से अधिक घायल

July 13, 2026
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

July 13, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव

July 13, 2026
ममता बनर्जी को खुली चुनौती, बागी गुट ने संभाला टीएमसी कार्यालय

बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव

July 13, 2026
‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

July 13, 2026
सुनीता

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म

July 13, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार

July 13, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 13, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेडिएशन लीक की अफवाहें बेबुनियाद: IAEA

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रेडिएशन लीक की अफवाहें बेबुनियाद: IAEA
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद दावा किया जा रहा है कि वहां रेडिएशन लीक हो रहा है। अब इन अफवाहों पर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की सफाई आई है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान के किसी भी परमाणु केंद्र से रेडिएशन रिसाव या उत्सर्जन की कोई घटना नहीं हुई है।

IAEA के प्रेस विभाग के फ्रेडरिक डाल ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के एक सवाल के जवाब में ईमेल के जरिए कहा, “हम इन रिपोर्टों से अवगत हैं। एजेंसी के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में किसी भी परमाणु सुविधा से कोई रेडिएशन रिसाव या लीकेज नहीं हुआ है।” इससे पहले सोशल मीडिया और कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किराना हिल्स को निशाना बनाया गया, जहां कथित रूप से पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का भंडार रखा है।

इससे पहले भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस, एयर मार्शल ए.के. भारती ने भी इन दावों को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “धन्यवाद कि आपने हमें बताया कि किराना हिल्स में परमाणु हथियार रखें हैं, हमें इसकी जानकारी नहीं थी। हमने किराना हिल्स को निशाना नहीं बनाया।”

विदेश मंत्रालय ने भी मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इन अफवाहों को खारिज कर दिया। मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, “हमारी सैन्य कार्रवाई पूरी तरह से पारंपरिक दायरे में थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी बैठक करेगी, लेकिन बाद में उन रिपोर्टों का खुद पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों ने खंडन किया।” IAEA का यह बयान उन अटकलों को खारिज करता है जिनमें कहा जा रहा था कि रेडिएशन रिसाव के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हुआ। कुछ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भी इन दावों को मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ावा दिया था।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उप-प्रवक्ता थॉमस पिगॉट से 13 मई को वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पूछा गया कि क्या अमेरिका ने पाकिस्तान में रेडिएशन रिसाव की रिपोर्ट्स के बाद कोई टीम भेजी है। इस पर पिगॉट ने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, “इस समय मेरे पास इस बारे में कुछ भी कहने के लिए नहीं है।” अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच सीधे संवाद की वकालत की।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के सरगोधा और नूर खान हवाई अड्डों सहित कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि सरगोधा से लगभग 20 किलोमीटर दूर है किराना हिल्स पर हमला हुआ और रेडिएशन रिसाव की स्थिति उत्पन्न हुई। कुछ अपुष्ट दावों में यह भी कहा गया कि अमेरिका का B350 AMS विमान, जो परमाणु आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए उपयोग किया जाता है, उसे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में देखा गया। इसके अलावा, मिस्र से बोरोन (रेडिएशन को नियंत्रित करने वाला तत्व) ले जाने वाले विमान के पाकिस्तान पहुंचने की भी अफवाहें थीं।

हालांकि, इन सभी दावों को IAEA, भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तान सरकार ने खारिज कर दिया है। एक वायरल दस्तावेज, जिसे पाकिस्तान सरकार का “रेडियोलॉजिकल सेफ्टी बुलेटिन” बताया गया, वह भी फर्जी पाया गया।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1988 में “परमाणु सुविधाओं पर हमला न करने का समझौता” साइन किया गया था। इसके तहत दोनों देश एक-दूसरे की परमाणु सुविधाओं पर हमला नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Previous Post

पहलगाम हमला: सांसद ने उठाया इस्लामी आतंक का मुद्दा

Next Post

पूर्व जिहादी से सीरियाई राष्ट्रपति बने जोलानी से ट्रंप की मुलाकात

Next Post
पूर्व जिहादी से सीरियाई राष्ट्रपति बने जोलानी से ट्रंप की मुलाकात

पूर्व जिहादी से सीरियाई राष्ट्रपति बने जोलानी से ट्रंप की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आसिम मुनीर से इस्तीफे की मांग
  • बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, 60 से अधिक घायल
  • मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत
  • बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस
  • मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In