• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को बताया ‘दुष्ट परमाणु राष्ट्र’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को बताया ‘दुष्ट परमाणु राष्ट्र’

May 15, 2025
“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 13, 2026
प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 13, 2026
लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2026
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को बताया ‘दुष्ट परमाणु राष्ट्र’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को बताया ‘दुष्ट परमाणु राष्ट्र’
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कभी युद्ध का पक्षधर नहीं रहा, लेकिन जब हमारी संप्रभुता पर हमला होगा तो हम जवाब देंगे। उन्होंने दुनिया को संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान जैसे दुष्ट देश के हाथ में परमाणु हथियार सुरक्षित नहीं हैं और इनको निगरानी में रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के ख़िलाफ भारत द्वारा चलाई गई, अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 35-40 वर्षों से भारत सरहद पार से चलाए जा रहे आतंकवाद का सामना कर रहा है। आज भारत ने पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहलगाम में आतंकवादी घटना को अंजाम देकर भारत के माथे पर चोट पहुंचाने का काम किया, भारत की सामाजिक एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने भारत के माथे पर वार किया, हमने उनकी छाती पर घाव दिए हैं। पाकिस्तान के जख्मों का इलाज इसी बात में है कि वह भारत विरोधी और आतंकवादी संगठनों को पनाह देना बंद करे, अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ न होने दे।”

जम्मू-कश्मीर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने एक बड़ा सवाल उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूछा कि क्या पाकिस्तान जैसे “गैर-जिम्मेदार और दुष्ट राष्ट्र” के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “आज श्रीनगर की धरती से मैं पूरी दुनिया के सामने एक सवाल उठाना चाहता हूं: क्या ऐसे गैरजिम्मेदार और दुष्ट देश के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में रखा जाना चाहिए।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य और सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों तथा उनके ठिकानों को निशाना बना कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के बाद से यह राजनाथ सिंह की पहली यात्रा है। अधिकारियों ने बताया कि सिंह जम्मू कश्मीर में समग्र सुरक्षा स्थिति और सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

श्रीनगर में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “इस विषम परिस्थिति में, आप सबके बीच आकर, आज मैं, बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आपने जो कुछ किया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। मैं अभी भले ही आपका रक्षा मंत्री हूं लेकिन उससे पहले तो भारत का नागरिक हूं। रक्षा मंत्री के साथ-साथ, मैं आज, भारत के नागरिक के रूप में भी आपका आभार प्रकट करने आया हूं।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं आपकी उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं, जिसने दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर दिया। आपने जिस तरीके से, सीमा के उस पार पाकिस्तान की चौकियों और बंकरों को धवस्त किया, दुश्मन उसे कभी भूल नहीं पायेगा। आमतौर पर लोग जोश में होश खो देते हैं। लेकिन आपने, जोश भी रखा, होश भी रखा और सूझबूझ के साथ दुश्मन के ठिकानों को बर्बाद किया है।”

Previous Post

कर्नल सोफिया के अपमान पर मंत्री को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, हाई कोर्ट ने कहा—प्रथम सूचना रिपोर्ट हो ठोस

Next Post

मंत्री की जुबान गिरी, पार्टी की चुप्पी और भी नीचे!

Next Post
मंत्री की जुबान गिरी, पार्टी की चुप्पी और भी नीचे!

मंत्री की जुबान गिरी, पार्टी की चुप्पी और भी नीचे!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास
  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
  • ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In