• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
क्या है नेशनल हेराल्ड मामला जो बढ़ा सकता है गांधी परिवार की मुश्किलें

नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ED का छापा

August 2, 2022
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पूरी तस्वीर, 10 पॉइंट में समझिए

भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू

April 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता

April 21, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी

April 21, 2026
सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

April 21, 2026
राहुल गांधी

नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान

April 21, 2026
अर्चना पूरन सिंह

अभिनय के बावजूद पहचान की लड़ाई जारी: अर्चना पूरन सिंह का खुलासा

April 21, 2026
‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

April 21, 2026
गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

April 21, 2026
अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

April 21, 2026
मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

April 21, 2026
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहन: बैटरी, रेंज और फीचर्स में क्या है खास

ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी

April 21, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ED का छापा

सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद नया ऐक्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 2, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
क्या है नेशनल हेराल्ड मामला जो बढ़ा सकता है गांधी परिवार की मुश्किलें

नई दिल्ली:मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने अब कांग्रेस समर्थित अखबार नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर छापेमारी की है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने यह नया ऐक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीमें नेशनल हेराल्ड के दफ्तर समेत 12 अलग-अलग जगहों पर आज छापेमारी कर रही है। 21 और 26 जुलाई को ही सोनिया गांधी से ईडी ने पूछताछ की थी। उससे पहले राहुल गांधी से भी लगातार कई दिनों तक ईडी की ओर से नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ की गई थी। अब एजेंसी की ओर से यह नया ऐक्शन लिया गया है।

दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी के अलावा कोलकाता और कई अन्य शहरों में भी छापेमारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद ईडी को लगा कि इस केस में छापेमारी किए जाने की जरूरत है। ईडी का कहना है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इस पूरे मामले में दिवंगत नेता मोतीलाल वोरा का नाम लिया था। इसके अलावा कई ट्रांजेक्शंस की बात सामने आई थी, जिनकी जानकारी जुटाने के लिए दस्तावेजों की जांच करने की जरूरत है। इसके अलावा नेशनल हेराल्ड के दफ्तरों का इस्तेमाल किसलिए होता है, उसकी जांच भी की जाएगी।

राहुल गांधी बोले- तानाशाह के हर फरमान से लड़ना है

इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘खुद को अकेला मत समझना, कांग्रेस आपकी आवाज़ है, और आप कांग्रेस की ताक़त। तानाशाह के हर फ़रमान से, जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है। आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे। आज देश में किन मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए, ये आप अच्छे से जानते हैं क्योंकि सरकार की हर ग़लत नीति का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है।’

फेसबुक पर लिखा- अहंकारी राजा की छवि चमकाने में अरबों फूंके

इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘इस मानसून सत्र में हम सरकार से जनता के सवालों के जवाब मांगना चाह रहे थे, लेकिन आप सब ने देखा कैसे सरकार ने विपक्ष के लोगों को निलंबित करवाया। हमारे द्वारा विरोध करने पर हमें गिरफ़्तार करवाया, सदन स्थगित करवाया, और कल जब चर्चा हुई भी तो सरकार ने साफ कहा कि ‘महंगाई जैसी कोई समस्या है ही नहीं’। देश बेरोज़गारी की महामारी से जूझ रहा है, करोड़ों परिवारों के पास स्थिर आय का कोई साधन नहीं बचा। लेकिन सरकार सिर्फ़ एक ‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने में अरबों रुपए फूंक रही है।

Previous Post

‘अहंकारी राजा’ की छवि चमकाने में अरबों रुपए फूंक रही सरकार, आवाज दबाने के खिलाफ लड़ते रहेंगे: राहुल गांधी

Next Post

भारत में भी छिपे हैं कई अल-जवाहिरी, उन्हें चुन-चुन कर मारना होगा: रवि किशन

Next Post
इस चुनाव के बाद साधु बन जाएंगे, रवि किशन क्यों बोले- हमको डर लग रहा है

भारत में भी छिपे हैं कई अल-जवाहिरी, उन्हें चुन-चुन कर मारना होगा: रवि किशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू
  • भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता
  • उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी
  • सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा
  • नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In