• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
समय बताएगा… कैबिनेट से बर्खास्तगी और TMC से निलंबन पर बोले गिरफ्तार पार्थ चटर्जी

पार्थ चटर्जी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख भड़का महिला का गुस्सा, सैंडल फेंककर मारा

August 2, 2022
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

April 21, 2026
कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी

April 21, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, गर्मी से राहत के आसार

April 21, 2026
पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत

April 21, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान

April 21, 2026
एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

April 21, 2026
सऊदी आपत्ति के बाद पाकिस्तान की सूडान को हथियार आपूर्ति डील स्थगित

सऊदी आपत्ति के बाद पाकिस्तान की सूडान को हथियार आपूर्ति डील स्थगित

April 21, 2026
हुबली में पत्नी के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोप

कोटा में बीएससी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, भविष्य को लेकर था परेशान

April 21, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पूरी तस्वीर, 10 पॉइंट में समझिए

भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू

April 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता

April 21, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी

April 21, 2026
सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

पार्थ चटर्जी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख भड़का महिला का गुस्सा, सैंडल फेंककर मारा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 2, 2022
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
समय बताएगा… कैबिनेट से बर्खास्तगी और TMC से निलंबन पर बोले गिरफ्तार पार्थ चटर्जी

File Photo

कोलकाता:शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के ऊपर एक महिला ने मंगलवार को सैंडल फेंकी। यह घटना उस वक्त हुई जब पार्थ चटर्जी को मंगलवार दोपहर में ईडी की कस्टडी में रूटीन चेकअप के लिए ईएसआई हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चटर्जी कार में बैठ चुके थे और कार का शीशा चढ़ाया जा चुका था, तभी यह सैंडल कार की पिछली खिड़की से आकर टकराई। सैंडल फेंकने वाली महिला की पहचान शुभ्रा गौरी के रूप में हुई है। वह दक्षिणी 24 परगना जिले के अमताला की रहने वाली है, जहां यह ईएसआई अस्पताल स्थित है।

रिश्तेदार के लिए लेने आई थी दवा
महिला के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के लिए दवा लेने आई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे पार्थ चटर्जी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता देख उसे गुस्सा आ गया। महिला ने कहा कि एक ऐसा इंसान जिसने हजारों लोगों को धोखा देकर करोड़ों की प्रॉपर्टी और सोना खरीदा उसे एसी कार में अस्पताल में लाया जा रहा है? उसे तो गले में रस्सी बांधकर रास्ते भर घसीटते हुए लेकर आना चाहिए। महिला ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से कहा कि मुझे इस बात की हैरानी है कि आप मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने उसके ऊपर सैंडल क्यों फेंका? मेरा तो मन था कि मेरी सैंडल उसके सिर पर जाकर लगती।

पहली बार दिखा आम आदमी का गुस्सा
वहीं इस घटना के बाद मचे हंगामे के बीच गौरी की दूसरी सैंडल भी वहां खो गई और वह वहां से पैदल ही घर चली गई। हालांकि भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने पार्थ चटर्जी को सजा दिए जाने की मांग करते हुए कई जुलूस निकाले हैं। लेकिन यह पहली बार है जब इस मामले में किसी आम आदमी का गुस्सा सार्वजनिक तौर पर देखने को मिला है। गौरी ने कहा कि मैं अब नंगे पांव ही घर जा रही हूं। मेरा तो मन था कि दोनों सैंडलों से उसे मारती। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने गौरी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कि क्योंकि उसकी इस हरकत से किसी को चोट नहीं लगी थी।

हाई कोर्ट ने जांच का दिया है आदेश
कलकत्ता हाई कोर्ट ने 2014 से 2021 के बीच टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर हुई सैकड़ों भर्तियों में अनियमितताओं की जांच के लिए सीबीआई को आदेश दिया है। यह भर्तियां पार्थ चटर्जी के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन और प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा की गई थीं। वहीं ईडी ने मनी लांड्रिंग के आरोपों पर समानांतर जांच शुरू कर दी है। चटर्जी ने 31 जुलाई को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाए जाते वक्त दावा किया था कि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी करीबी अर्पिता के घर से बरामद 50 करोड़ रुपए उनके नहीं है।

तीन अगस्त तक ईडी की कस्टडी में
अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी फिलहाल 3 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में हैं। अर्पिता मुखर्जी को भी जांच के लिए मंगलवार को उसी ईएसआई अस्पताल में ले जाया गया था। अर्पिता का दावा है कि उनके घर से जो पैसे मिले थे, वह बिना उनकी जानकारी के रखे गए थे। उधर पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को उनके सभी मंत्रालयों से मुक्त कर दिया था। इसके अलावा उन्हें टीएमसी से भी सस्पेंड कर दिया गया था।

Previous Post

दो साल में 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ने का दिया नोटिस, 117 हुए निर्वासित: गृह राज्यमंत्री

Next Post

गुजरात में केजरीवाल ने दिखाई तेजी, 4 महीने पहले ही उतारे 10 उम्मीदवार; देखें लिस्ट

Next Post
गुजरात में केजरीवाल ने दिखाई तेजी, 4 महीने पहले ही उतारे 10 उम्मीदवार; देखें लिस्ट

गुजरात में केजरीवाल ने दिखाई तेजी, 4 महीने पहले ही उतारे 10 उम्मीदवार; देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव, सप्लाई को लेकर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
  • कार्ति चिदंबरम के कार्यालय पर छापे के बाद बवाल, जब्त नकदी भीड़ ने छीनी
  • कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, गर्मी से राहत के आसार
  • पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बदली भारत की रणनीत
  • जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In