डेस्क:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैरिफ लागू करने का नया राउंड शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने 14 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की। खास बात है कि इस दौरान मुल्कों पर 40 फीसदी तक टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, इस शुरुआती लिस्ट में भारत का नाम नहीं है। ये नई दरें 1 अगस्त से प्रभावी होने जा रही हैं।
ट्रंप ने अलग-अलग देशों के पत्र के जरिए नई टैरिफ दरों की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भरा संदेश भी दिया है। इनमें कहा गया है, ‘अगर आपने किसी भी कारण से अपने टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया, तो आप जो भी आंकड़ा चुनेंगे वो आप पर लागू होने वाले टैरिफ में जुड़ जाएगा।’ ट्रंप के शुरुआती ऐलान में जापान और दक्षिण कोरिया का नाम था। दोनों ही मुल्कों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
किस देश पर कितना टैरिफ
बांग्लादेश- 35 फीसदी
बोस्निया एंड हेर्जगोविना- 30 फीसदी
कंबोडिया- 36 फीसदी
इंडोनेशिया- 32 फीसदी
जापान- 25 फीसदी
कजकिस्तान- 25 फीसदी
लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक- 40 फीसदी
मलेशिया- 25 फीसदी
म्यांमार- 40 फीसदी
रिपब्लिक ऑफ सर्बिया- 35 फीसदी
रिपब्लिक ऑफ ट्यूनिशिया- 25 फीसदी
दक्षिण अफ्रीका- 30 फीसदी
दक्षिण कोरिया- 25 फीसदी
थाईलैंड- 36 फीसदी
ट्रंप ने दोनों देशों को चेतावनी दी कि वे अपने आयात कर में वृद्धि करके जवाबी कार्रवाई न करें, अन्यथा ट्रंप प्रशासन आयात कर में और वृद्धि करेगा, जिससे जापान और दक्षिण कोरिया के वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों को नुकसान हो सकता है। ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को संबोधित करके पत्र लिखे हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

