• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मनसे की मराठी अस्मिता रैली पर विवाद, हिंसक प्रदर्शन

मनसे की मराठी अस्मिता रैली पर विवाद, हिंसक प्रदर्शन

July 8, 2025
सौरभ भारद्वाज

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान

April 27, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए

April 27, 2026
बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

April 27, 2026
लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

April 27, 2026
बातचीत या दबाव—कहाँ खत्म होती है कूटनीति, कहाँ शुरू होता है टकराव?

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव

April 27, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

देशभर में 51.8 लाख एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी, सरकार ने आपूर्ति पर कसा नियंत्रण

April 27, 2026
हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

केजरीवाल ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा—न्याय व्यवस्था से उठ गया भरोसा

April 27, 2026
अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में लश्कर कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की मौत

April 27, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट का अहम फैसला: ‘F-off’ टिप्पणी को नहीं माना यौन उत्पीड़न

April 27, 2026
गर्मी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में हीटवेव अलर्ट

April 27, 2026
ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

ट्रंप पर हमला तय था, भारत में भी असंतोष: वडेट्टीवार के बयान से सियासी बवाल

April 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

वैश्विक बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज उछाल, भारत में कीमतें स्थिर

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

मनसे की मराठी अस्मिता रैली पर विवाद, हिंसक प्रदर्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 8, 2025
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनसे की मराठी अस्मिता रैली पर विवाद, हिंसक प्रदर्शन

डेस्क:राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में मराठी विरोध के नाम पर नई जान आ गई है। सालों से कमजोर पड़ा यह संगठन मराठी के नाम पर खुद को मजबूत करने में जुटा है और इसी बहाने उसने मंगलवार को मीरा रोड पर अपनी ताकत दिखाई। मनसे के ऐलान पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के कार्य़कर्ता भी सड़कों पर उतरे। इसके अलावा कई और मराठी संगठनों ने भी इसका समर्थन किया। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह से ही मीरा भायंदर में पुलिस का सख्त पहरा था और मनसे के कार्य़कर्ताओं को पकड़ कर हिरासत में लिया जा रहा था। इससे गुस्सा और भड़क गया।

पुलिस-प्रशासन की ओर से तमाम बंदिशों के बाद भी हजारों लोग मराठी अस्मिता के नाम पर सड़कों पर उतरे। इन लोगों का कहना था कि आखिर जब प्रवासी व्यापारियों को प्रदर्शन करने की अनुमति दी जा सकती है तो फिर हमें मौका क्यों नहीं। यह पूरा मामला उस घटना के बाद से शुरू हुआ, जिसमें मनसे एक नेता अविनाश जाधव और उनके साथियों ने फूड स्टॉल के मालिक को पीट डाला था। इन लोगों ने उन्हें मराठी न बोलने पर मारा था। इस मामले में अविनाश जाधव को सोमवार को शाम को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। मनसे के लोगों का कहना था कि पुलिस व्यापारियों के दबाव में है और मराठियों को उनकी ही धरती पर परेशान किया जा रहा है।

मनसे ने इसी घटना के विरोध में ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के बैनर तले रैली के आयोजन का ऐलान किया था। बता दें कि इस रैली में हिस्सा लेने के लिए एकनाथ शिंदे सेना के नेता प्रताप सरनाइक भी पहुंचे, लेकिन उन्हें दौड़ा लिया गया और उन पर बोतलें फेंकी गईं। वह यहां के स्थानीय विधायक भी हैं। उन पर हमले से राजनीति और गरमा गई है। रैली को ही रोकने का जब विरोध हुआ तो फडणवीस ने खुद सामने आकर सफाई दी। फडणवीस ने कहा, ‘रैली आयोजित करने का कोई विरोध नहीं है। जिस मार्ग के लिए अनुमति मांगी गई थी उसके लिए मंजूरी देना मुश्किल था। पुलिस ने उनसे मार्ग बदलने का अनुरोध किया, लेकिन आयोजक एक खास मार्ग पर रैली आयोजित करने पर अड़े रहे।’

उन्होंने कहा, ‘इससे यातायात बाधित हो सकता है या भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में पुलिस समझाने और वैकल्पिक मार्ग देने की कोशिश करती है। हम लोकतंत्र में हैं, हर किसी को रैली करने का अधिकार है। अगर वे उचित मार्ग के लिए अनुमति मांगते हैं, तो हम आज और कल भी अनुमति देंगे। एक अन्य संगठन ने पुलिस द्वारा अनुमोदित मार्ग से रैली निकाली, लेकिन ये लोग एक खास मार्ग पर अड़े रहे। देश पर हमलों के दौरान मराठी लोगों ने देश की चिंता की और स्वार्थी नहीं बने रहे। मराठी लोगों की सोच सतही नहीं हो सकती।’

Previous Post

इंडिगो फ्लाइट में मधुमक्खियों का झुंड, उड़ान टली

Next Post

महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में ‘आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष’ का भव्य शुभारम्भ

Next Post
महाश्रमण

महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में ‘आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष’ का भव्य शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान
  • राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए
  • बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा
  • लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In