• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
खड़गे

खड़गे की जुबान फिसली या सोच झलकी? भाजपा का तीखा हमला

July 8, 2025
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

July 13, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव

July 13, 2026
ममता बनर्जी को खुली चुनौती, बागी गुट ने संभाला टीएमसी कार्यालय

बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव

July 13, 2026
‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

July 13, 2026
सुनीता

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म

July 13, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार

July 13, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 13, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 13, 2026
चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

July 13, 2026
“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

खड़गे की जुबान फिसली या सोच झलकी? भाजपा का तीखा हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 8, 2025
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
खड़गे

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:बिहार चुनाव से पहले राजनीति चरम पर है। भाजपा ने अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी करार दिया है, जबकि वह भी इसी समाज से आते हैं। दरअसल, हुआ ये कि मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उनकी जुबान फिसल गई। खड़गे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुरमा जी कह दिया।

हालांकि, गलती का अहसास होते ही उन्होंने उसी ठीक किया और मूर्मू कहा लेकिन कुछ सेकंड बाद उन्होंने फिर उसी तरह की गलती दोहरा दी। इस बार उन्होंने द्रोपदी मुर्मू के पूर्ववर्ती यानी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कोविड कह दिया। अब भाजपा खड़गे की इस गलती पर हमलावर है। कांग्रेस और खड़गे को भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दलित विरोधी करार दिया है और कहा है कि उनकी भाषा उनकी इसी मानसिकता को उजागर कर रही है।

वीडियो वायरल भी हो रहा

भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए खड़गे के भाषण के वीडियो में, उन्हें राष्ट्रपति मुर्मू का नाम “मुरमा जी” और उनके पूर्ववर्ती कोविंद का नाम “कोविड” कहते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो वायरल भी हो रहा है। रायपुर के साइंस ग्राउंड में बोलते हुए खड़गे ने कहा, “हर किसी को डराना उनकी आदत है। आप तभी बच पाएंगे जब आप डरेंगे नहीं। अगर हमें अपने जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा करनी है तो आप सभी को उनके (भाजपा) खिलाफ़ लड़ाई में एकजुट होना होगा। भाजपा हमेशा (द्रौपदी) मुर्मू जी और (राम नाथ) कोविंद जी को देश का राष्ट्रपति बनाने की बात करती है, लेकिन क्या पार्टी ने यह सब “हमारी संपत्ति, जंगल, जल और ज़मीन छीनने” के लिए किया है।”

राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के जंगलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर बोल रहे थे, इस दौरान उनसे यह चूक हुई। उन्होंने बीजेपी और उसके ‘उद्योगपति मित्रों’ पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ, खड़गे के बयान पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे का बयान कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी,आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

खड़गे को बताया- आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी

भाटिया के वीडियो बयान के साथ भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया जिसमें कहा गया है, “कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। ये कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को दिखा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति जी राम नाथ कोविंद जी को कोविड बुलाते हैं। खड़गे जी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भू-माफिया बताते हैं, कहते हैं, ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर रिमोट कंट्रोल वाले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी जो आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं, उस पर पूरा देश थू-थू कर रहा है।”

खड़गे से माफी की मांग

भाटिया ने मांग की कि खड़गे राष्ट्रपति मुर्मू और कोविंद के खिलाफ “अप्रिय और अपमानजनक” टिप्पणी करने के लिए माफी मांगें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रमुख ने न केवल दोनों नेताओं का अपमान किया, बल्कि अपनी टिप्पणी से आदिवासी और दलित समुदायों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई। भाजपा नेता ने कांग्रेस से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की और पार्टी के कार्यकर्ताओं से खड़गे को उनके पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने को कहा।

भाटिया ने कहा, “अगर कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे माफी नहीं मांगते हैं, तो आप देखेंगे कि (देश का) हर नागरिक अपना गुस्सा जाहिर करेगा। यह गलती कांग्रेस को महंगी पड़ेगी।” उन्होंने खड़गे को कांग्रेस का “रिमोट-कंट्रोल” वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के इशारे पर “आपत्तिजनक” टिप्पणी की।

Previous Post

अफगान प्रस्ताव पर भारत ने बनाया फासला, UNGA में नहीं डाला वोट

Next Post

पुरानी गाड़ियों की ईंधनबंदी टली, अब 1 नवंबर से लागू

Next Post
पेट्रोल-डीजल

पुरानी गाड़ियों की ईंधनबंदी टली, अब 1 नवंबर से लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत
  • बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस
  • मानसून फिर सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
  • दक्षिण की सियासत में नई हलचल, INDIA गठबंधन क्षेत्रीय चेहरों पर लगा रहा दांव
  • बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In