• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी का आरोप: बंगालियों को परेशान कर रही है केंद्र सरकार

July 16, 2025
शशि थरूर

शशि थरूर की नसीहत—अनावश्यक विवाद से बचें, कूटनीतिक संयम जरूरी

April 27, 2026
माली में समन्वित आतंकी वार: रक्षा मंत्री की मौत, राजधानी में हड़कंप

माली में समन्वित आतंकी वार: रक्षा मंत्री की मौत, राजधानी में हड़कंप

April 27, 2026
बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, रवि किशन ने लगाए बड़े आरोप

बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, रवि किशन ने लगाए बड़े आरोप

April 27, 2026
‘मेरी मां पर जानबूझकर चलाई गई कार’—शहजाद पूनावाला का आरोप

लग्जरी बनाम सादगी: दिल्ली की राजनीति में फिर छिड़ा ‘शीशमहल’ विवाद

April 27, 2026
सीएटी टीम: अमेरिका की राष्ट्रपति सुरक्षा का आक्रामक कवच

सीएटी टीम: अमेरिका की राष्ट्रपति सुरक्षा का आक्रामक कवच

April 27, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

April 27, 2026
असरानी से प्रेरित होकर अन्नू कपूर ने जताई अपनी अंतिम इच्छा

अन्नू कपूर ने तोड़ा चुप्पी, ‘सात खून माफ’ विवाद पर दी सफाई

April 27, 2026
गांव से राष्ट्रीय कैंप तक: ओम कुमार यादव की हॉकी में नई पहचान

गांव से राष्ट्रीय कैंप तक: ओम कुमार यादव की हॉकी में नई पहचान

April 27, 2026
मुंबई ने महिला टी२० लीग के लिए लोगो का अनावरण किया, २ मई को होगा खिलाड़ी ऑक्शन

मुंबई ने महिला टी२० लीग के लिए लोगो का अनावरण किया, २ मई को होगा खिलाड़ी ऑक्शन

April 27, 2026
बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: आज से शुरू हो रहा सीमित बैंकिंग सप्ताह, जानें पूरा शेड्यूल

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: आज से शुरू हो रहा सीमित बैंकिंग सप्ताह, जानें पूरा शेड्यूल

April 27, 2026
सरकारी बैंक से निजी हाथों तक: आईडीबीआई विनिवेश की रफ्तार तेज

बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, समय से पहले शुरू होगी वेतन वृद्धि की प्रक्रिया

April 27, 2026
मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, जियो आईपीओ की तैयारी तेज

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी का आरोप: बंगालियों को परेशान कर रही है केंद्र सरकार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2025
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता बनर्जी

File Photo

डेस्क:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश भर में बांग्ला भाषी लोगों को परेशान करने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने की नीति पर चलने का आरोप लगाया तथा चेतावनी दी कि अगर उसने इस तरह की कार्रवाइयों पर तत्काल रोक नहीं लगाई तो उसे गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने होंगे। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ”निर्वाचन आयोग को प्रभावित कर रही है।”

वह भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों पर कथित अत्याचार के खिलाफ यहां वर्षा के दिन विरोध मार्च निकालने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने रैली में आरोप लगाया, ”मैं केंद्र सरकार के उन नोटिसों को चुनौती दूंगी जो बांग्ला भाषी लोगों को परेशान करने और मामूली संदेह पर उन्हें हिरासत में लेने के लिए भाजपा शासित राज्यों को गुप्त रूप से भेजे गए थे।” यह रैली मध्य कोलकाता के डोरीना क्रॉसिंग पर समाप्त हुई। बनर्जी ने दावा किया, ”बंगालियों के प्रति केंद्र और भाजपा के रवैये से मैं शर्मिंदा एवं निराश हूं।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भाजपा बांग्ला भाषी लोगों का “उत्पीड़न” करने की कोशिश करती है, तो उसका ‘इंच-दर-इंच’ मुकाबला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवा खेमे (भाजपा) को 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान ‘खेला होबे’ (2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले गढ़ा गया नारा) के एक नए दौर के लिए तैयार रहना चाहिए। तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ”मैंने अब से ज़्यादा बांग्ला में बोलने का फैसला किया है, यदि आप कर सकते हैं तो मुझे निरुद्ध शिविर में डाल दीजिए।”

उन्होंने कहा कि बंगाल के लगभग 22 लाख प्रवासी कामगार देश के अन्य हिस्सों में काम कर रहे हैं, जिनके पास आधार, ईपीआईसी और पैन कार्ड जैसे वैध पहचान पत्र हैं। बनर्जी ने कहा कि वह मामूली आधार पर उनके साथ किए गए किसी भी अनादर को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने पूछा, ”भाजपा को बंगालियों को इस तरह परेशान करने, उन्हें गिरफ्तार करने और उन्हें जबरन बांग्लादेश वापस भेजने का क्या अधिकार है? क्या पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा नहीं है?” मुख्यमंत्री ने कहा कि चरम स्थितियों के लिए कठोर जवाबी कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा, ”मैं इसे सरल शब्दों में कहूंगी। हम आपसे भौतिक रूप से नहीं लड़ेंगे। लेकिन अगर भाजपा उत्पीड़न की अपनी नीतियों को तुरंत बंद नहीं करती है, तो तृणमूल कांग्रेस जानती है कि उन्हें कैसे रोका जाए।”

Previous Post

महाराष्ट्र राजनीति में उद्धव-फडणवीस की नई ट्विस्ट: राजनीतिक यात्रा में नए मोड़

Next Post

17 जुलाई 2025 का राशिफल

Next Post
राशिफल

17 जुलाई 2025 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शशि थरूर की नसीहत—अनावश्यक विवाद से बचें, कूटनीतिक संयम जरूरी
  • माली में समन्वित आतंकी वार: रक्षा मंत्री की मौत, राजधानी में हड़कंप
  • बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, रवि किशन ने लगाए बड़े आरोप
  • लग्जरी बनाम सादगी: दिल्ली की राजनीति में फिर छिड़ा ‘शीशमहल’ विवाद
  • सीएटी टीम: अमेरिका की राष्ट्रपति सुरक्षा का आक्रामक कवच
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In