• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड की कोठी पर बुलडोजर का अल्टीमेटम

अवैध धर्मांतरण मामले: बलरामपुर और मुंबई में छापेमारी, दो अभियानों में बड़ी कार्रवाई

July 17, 2025
हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

April 25, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! अब सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

April 25, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

आप में भगदड़, भाजपा में स्वागत: संजय राउत का तीखा प्रहार

April 25, 2026
‘X‑मुस्लिम’ यूट्यूबर पर लोनी में पेट और गले में हमला, गंभीर हालत

25 वर्षों से फरार सलीम वास्तिक गिरफ्तार

April 25, 2026
आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

April 25, 2026
पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

April 25, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

April 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

चुनाव के बीच बंगाल में ईडी की बड़ी दबिश, पीडीएस घोटाले में 9 ठिकानों पर छापे

April 25, 2026
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर

April 25, 2026
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अवैध धर्मांतरण मामले: बलरामपुर और मुंबई में छापेमारी, दो अभियानों में बड़ी कार्रवाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 17, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड की कोठी पर बुलडोजर का अल्टीमेटम

File Photo

डेस्क:यूपी के अवैध धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के ठिकानों पर गुरुवार तड़के ईडी ने बड़ी कार्रवाई की। सात टीमों ने बलरामपुर जिले के उतरोला और मुंबई में दो स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान उसकी कोठी दो अन्य मकान का कोना कोना खंगाला। टीम दोपहर में तहसील भी जाएगी और कई कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। एटीएस ने पांच जुलाई को छागुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया था। एक साल में 100 करोड़ के लेनदेन की बात सामने आई थी।

इस पर तीन दिन बाद ईडी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बलरामपुर पुलिस और प्रशासन के साथ एटीएस से काफ़ी ब्योरा ईडी ने लिया था। कई तथ्य और दस्तावेज मिलने के बाद ईडी ने ये छापेमारी की है। ईडी की ये कार्रवाई अन्य जिलो में भी होगी। सूत्रो के मुताबिक ईडी उतरौला तहसील के कुछ कर्मचारियों के ख़िलाफ़ भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

एटीएस एक युवक का ब्योरा जुटाने गोंडा पहुंची

वहीं धर्मांतरण के आरोपी छांगुर से जुड़े प्रकरण में एक युवक की तलाश में एटीएस गोण्डा पहुंच गई। यहां पता चला कि इस युवक की मौत हो चुकी है। उसके बारे में कई जानकारियां जुटाई। इन लोगों ने बताया कि गोण्डा में धर्मांतरण कराने के दौरान बजरंग दल के कुछ लोगों ने विवाद कर दिया था तब वह जेल गया था। धानेपुर इलाके के रेतवागाड़ा गांव के रहने वाले मोहर्रम अली उर्फ आजाद ने बताया कि वह कव्वाली और जागरण करते थे। उनके बड़े भाई रमजान अली ढोल बजाते थे। वर्ष 2023 में रमजान उतरौला के कुछ लोगों के साथ आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में गये थे। वहां रात में प्रोग्राम के दौरान बजरंग दल के कुछ लोग पुलिस के साथ आ गए। इन लोगों ने आयोजन में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनके भाई को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। आठ महीने तक वह जेल में रहा। तीन जनवरी 2024 को जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी और चार मार्च, 2024 को मौत हो गई थी। छांगुर के मददगारों की तलाश के दौरान रमजान का नाम भी एटीएस के सामने आया। एटीएस का कहना है कि रमजान नाम के एक शिक्षक की तलाश में गई थी। वहां रमजान के बारे में पता चलने पर पड़ताल की गई लेकिन उसकी मौत हो जाने का पता चला।

Previous Post

दमिश्क़ पर इस्राइली हमले, तनाव चरम पर

Next Post

बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त, सौर योजना का ऐलान

Next Post
नीतीश कुमार

बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त, सौर योजना का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’
  • गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! अब सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर
  • आप में भगदड़, भाजपा में स्वागत: संजय राउत का तीखा प्रहार
  • 25 वर्षों से फरार सलीम वास्तिक गिरफ्तार
  • आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In