डेस्क:दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम की डिमांड काफी चर्चा में है। इस डिमांड की वजह से दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी। कई सेलेब्स ने दीपिका की इस डिमांड का सपोर्ट किया है। अब दीपिका की डिमांड पर राम कपूर का रिएक्शन आया है। राम खुद कई साल से काम कर रहे हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में। राम का मानना है कि वह खुद भी इस पोजिशन पर हैं कि वह भी वर्क शिफ्ट की डिमांड कर सकें।
क्या बोले राम
फर्स्टपोस्ट से बात करते हुए राम ने कहा, ‘जब आपको शोबिज में सक्सेस मिल जाती है, चाहे आप स्टार हो, या एक्टर और लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं, तो हां फिर आप उस पोजिशन पर हैं कि आप चुन सकते हैं कि आपको कितने घंटे काम करना है।’
खुद को भी इस पोजिशन पर मानते हैं राम
राम ने आगे कहा, ‘मैं भी इतने साल से काम करने के बाद इस पोजिशन पर हूं, यहां तक की जब मैं टीवी कर रहा था, मैं डिसाइड करता था कि कितने घंटे मुझे काम करना है तो मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं।’
राम का मानना है कि जो भी हाई लेवल पर हैं इंडस्ट्री में और जिन्हें काम ढूंढने की जरूरत नहीं वे अपने लिए वर्किंग घंटे का फैसला ले सकते हैं।
इंडस्ट्री काफी चैलेंजिंग है
राम ने आगे बताया कि क्यों वर्किंग टाइम को लेकर उनकी डिमांड थी। राम ने कहा, ‘टीवी नॉनस्टॉप होता था। कोई सीजन नहीं होते। आपको 3-4 या 5 साल तक हर दिन काम करना होता है। हालांकि शो मिस्त्री में मैंने 14-16 घंटे काम किया एक दिन में, लेकिन शो की शूटिंग सिर्फ 4 महीने की थी। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं वो कर सकता हूं जो करता हूं। मेरी कोई शिकायत नहीं है।’ राम ने फिर आखिर में कहा कि इंडस्ट्री काफी चैलेंजिग है और यहां कई घंटे काम होता है।
दीपिका के बारे में बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने संदीप से 8 घंटे की वर्क शिफ्ट और प्रॉफिट में अपने हिस्से को लेकर कुछ डिमांड की थी जिससे संदीप खुश नहीं थे इसलिए उन्होंने फिल्म से दीपिका को बाहर कर दिया। दीपिका के शो से बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया गया। अब स्पिरिट के लीड एक्टर्स हैं प्रभास और तृप्ति डिमरी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

