• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टेस्ला

टेस्ला की नई 3-रो SUV Model Y L लॉन्च

July 18, 2025
ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज

April 24, 2026
लगातार सफलता की कहानी: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी चयनित

लगातार सफलता की कहानी: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी चयनित

April 24, 2026
जसप्रीत बुमराह

टेस्ट में बने रहेंगे बुमराह, सीमित ओवरों में मिल सकता है आराम

April 24, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

पेट्रोल-डीजल कीमतें 2022 से स्थिर, सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की

April 24, 2026
बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

April 24, 2026
टोयोटा

टोयोटा की बड़ी तैयारी: भारत में 2026 तक आएंगी चार नई एसयूवी

April 24, 2026
होटल टॉवल शिष्टाचार: बाथ, फेस और हैंड टॉवल के उपयोग को समझें

होटल टॉवल शिष्टाचार: बाथ, फेस और हैंड टॉवल के उपयोग को समझें

April 24, 2026
ऑफिस डेस्क पर दौड़ते घोड़े की मूर्ति: सफलता और प्रगति का फेंगशुई रहस्य

ऑफिस डेस्क पर दौड़ते घोड़े की मूर्ति: सफलता और प्रगति का फेंगशुई रहस्य

April 24, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 24 अप्रैल 2026

April 24, 2026
सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

April 23, 2026
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए, ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

टेस्ला की नई 3-रो SUV Model Y L लॉन्च

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 18, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
टेस्ला

डेस्क:टेस्ला (Tesla) ने चीन के बाजार के लिए अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y का नया और बड़ा वर्जन मॉडल Y L (Long Wheelbase) पेश किया है। यह कार अब पहले से लंबी, ऊंची और ज्यादा लोगों के बैठने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि इसमें अब तीन रो (3-Row) की सीटिंग मिलेगी, यानी यह SUV अब 6 लोगों को आराम से बैठाने में सक्षम होगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कैसी है नई Model Y L?
लीक हुई जानकारी के मुताबिक टेस्ला मॉडल Y L (Tesla Model Y L) की लंबाई 4.98 मीटर, चौड़ाई 1.92 मीटर और ऊंचाई 1.67 मीटर होगी। यह मौजूदा मॉडल वाई (Model Y) से 179 मिमी. लंबी और 44 मिमी. ऊंची है, यानी अब इसमें और ज्यादा लेगरूम और हेडरूम मिलेगा। इसमें पीछे की तरफ नया डिजाइन और स्पॉइलर भी जोड़ा गया है, जिससे इसका लुक और भी स्पोर्टी हो गया है।

कैसी है इसकी परफॉर्मेंस?
मॉडल Y L (Model Y L) में टेस्ला (Tesla) का डुअल मोटर सेटअप मिलेगा। इसमें आगे की मोटर 190 bhp की पावर और पीछे की मोटर 265bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी कुल पावर आउटपुट 456 bhp की है। इसकी टॉप स्पीड 201kmph की है। रेंज और बैटरी डिटेल्स अभी कंपनी ने नहीं बताई हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह भी पहले जैसे ही दमदार होंगी। कार को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ लॉन्च किया जाएगा।

कहां बनेगी और कब आएगी?
यह SUV टेस्ला (Tesla) की शंघाई फैक्ट्री में बनाई जाएगी। इसमें LG एनर्जी सॉल्यूशन की बैटरियां इस्तेमाल होंगी। इस साल के अंत तक चीन में इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। यह मॉडल Model Y और Model X के बीच पोजिशन किया जाएगा, ताकि जो ग्राहक ज्यादा जगह और सीटिंग चाहते हैं, लेकिन मॉडल एक्स (Model X) का प्राइस अफोर्ड नहीं कर सकते, उनके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन बने।

भारत में टेस्ला मॉडल Y की एंट्री
भारत में टेस्ला (Tesla) ने हाल ही में मॉडल Y (Model Y) लॉन्च की है, जिसकी कीमत 59.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह फिलहाल रियर-व्हील ड्राइव वर्जन में उपलब्ध है। इसमें फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 6 लाख होगी, लेकिन यह फीचर बाद में उपलब्ध होगा। भारत में यह गाड़ी चीन से पूरी तरह इम्पोर्ट की जा रही है और कंपनी ने मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर भी खोला है।

क्यों लाया गया मॉडल Y L?
चीन में तीन रो वाली इलेक्ट्रिक SUVs की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए टेस्ला (Tesla) ने मॉडल Y L (Model Y L) लॉन्च की है, ताकि कंपनी वहां की तेजी से बदलती मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रख सके। यह लॉन्च टेस्ला (Tesla) की बिक्री को बूस्ट देने की कोशिश का हिस्सा है, क्योंकि 2024 की पहली छमाही में टेस्ला (Tesla) की चीन में बिक्री में 5.4% की गिरावट देखी गई है।

टेस्ला (Tesla) की मॉडल Y L (Model Y L) न सिर्फ ज्यादा लोगों को बैठाने की सुविधा देती है, बल्कि इसकी स्टाइल, परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी इसे EV सेगमेंट में और भी खास बनाती है। आने वाले समय में भारत जैसे मार्केट में भी इस तरह की 3-सीटर इलेक्ट्रिक SUVs की डिमांड बढ़ सकती है और शायद मॉडल Y L (Model Y L) जैसी गाड़ियां वहां की तैयारी का हिस्सा हों।

Previous Post

टियर-2 शहरों में पैर पसार रहा है क्विक कॉमर्स

Next Post

वर्क शिफ्ट डिमांड पर राम कपूर का समर्थन दीपिका को

Next Post
राम कपूर

वर्क शिफ्ट डिमांड पर राम कपूर का समर्थन दीपिका को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ऐश्वर्या राय बच्चन का पुराना बयान फिर वायरल, निजी संबंधों पर चर्चा तेज
  • लगातार सफलता की कहानी: राउंडग्लास हॉकी अकादमी के चार खिलाड़ी चयनित
  • टेस्ट में बने रहेंगे बुमराह, सीमित ओवरों में मिल सकता है आराम
  • पेट्रोल-डीजल कीमतें 2022 से स्थिर, सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
  • बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In