डेस्क:राहुल गांधी के आरोपों पर हिमंता बिस्वा सरमा ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है। भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल भेजने की बात पर राहुल को जवाब देते हुए हिमंता ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया है। बता दें कि राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री को लेकर कहा था कि भ्रष्टाचार को लेकर वह जेल जाएंगे। गुरुवार देर रात एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिमंता से राहुल गांधी के इन आरोपों पर सवाल पूछा गया था। हिमंता ने असमिया भाषा में इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं उन्हें ‘बूढ़ा अंगुली’ दिखाता हूं। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह डाला कि मैंने भी अपनी मां का दूध पीया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने असम दौरे पर हिमंता सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार के लिए असम की जनता हिमंता को जेल भेजेगी।
मुझसे पहले जाएंगे जेल
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी को एक बात स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं। मैं असम में पैदा हुआ एक असमी हूं। मैं बॉटल से दूध पीकर बड़ा नहीं हुआ हूं। मैंने अपनी मां का दूध पीया है। इसलिए मैं राहुल गांधी को ठेंगा दिखाता हूं। हिमंता यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेसी भी दुखी हैं। उन्होंने मुझे फोन किया और कहाकि दादा, क्या वो यही सब कहने के लिए आए थे।
कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए सरमा ने कहा कि क्या गारंटी है कि राहुल गांधी मुझसे पहले जेल नहीं जाएंगे? भाजपा नेता ने कहा कि किसी राज्य में आकर यह कहना कि वह किसे जेल भेजेंगे या किसे नहीं, एक राष्ट्रीय नेता को शोभा नहीं देता… यह साबित करता है कि मैं कितना महत्वपूर्ण हूं।
राहुल गांधी ने क्या कहा था
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा खुद को ‘राजा’ समझते हैं। लेकिन राज्य की जनता भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल में पहुंचा देगी। गुवाहाटी से करीब 40 किलोमीटर दूर चायगांव में कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शर्मा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री 24 घंटे आपकी संपत्ति, जमीन अदाणी और अंबानी को सौंपने में व्यस्त रहते हैं। लेकिन अगर आप उनकी आवाज ध्यान से सुनें, टीवी पर उनके चेहरे को ध्यान से देखें, तो डर साफ दिखाई देता है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

