• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एकनाथ शिंदे

गिरगिट कहकर गरजे शिंदे, क्या बदल रही है बीजेपी की चाल?

July 19, 2025
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

April 25, 2026
नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

April 25, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में विशेष महिला एसआईटी बनेगी

April 25, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मोमोज़ विक्रेता बना ऑनलाइन सट्टेबाज़ी खिलाड़ी, ‘बिग डैडी’ ऐप से कमाई का खुलासा; गिरफ्तार

April 25, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

गिरगिट कहकर गरजे शिंदे, क्या बदल रही है बीजेपी की चाल?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 19, 2025
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
एकनाथ शिंदे

File Photo

डेस्क:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्हें “रंग बदलने वाला गिरगिट” करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 2019 में देवेंद्र फडणवीस के साथ धोखा किया। शिंदे का बयान उस वक्त आया जब फडणवीस और ठाकरे के बीच मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। शिंदे ने दावा किया कि 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद फडणवीस ने ठाकरे को 40 से 50 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

शिंदे ने कहा, “जो नेता कभी कांग्रेस-एनसीपी को कोसते थे, वही बाद में उन्हीं के साथ सरकार में शामिल हो गए। महाराष्ट्र ने आज तक ऐसा नेता नहीं देखा जो इतनी तेजी से रंग बदलता हो।” उन्होंने याद दिलाया कि 2017 के BMC चुनाव में जब शिवसेना ने बीजेपी से सिर्फ दो सीटें ज्यादा पाईं थीं, तब उन्होंने खुद के कहने पर फडणवीस से मुंबई महापौर पद शिवसेना को देने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद 2019 में उन्होंने फडणवीस के साथ विश्वासघात किया।

शिंदे ने 2022 के गुवाहाटी राजनीतिक विद्रोह का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे अपने समर्थक विधायकों के साथ असम में डेरा डाले हुए थे, उस दौरान उद्धव ठाकरे उनसे भी संपर्क में थे और साथ ही दिल्ली में बीजेपी नेताओं से अपील कर रहे थे कि बागी विधायकों को समर्थन न दिया जाए। उन्होंने कहा, “ये दोहरा खेल था। सामने से मिलनसार, लेकिन पीछे से विरोध। यही उनका असली चरित्र है।”

शिंदे ने आरोप लगाया कि लता मंगेशकर संगीत विद्यालय की योजना को उद्धव ठाकरे ने तब रोक दिया था जब लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया था। उन्होंने कहा, “ठाकरे जी को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने संगीत स्कूल की योजना ही रोक दी। हम आए, तो उसे फिर से शुरू किया।”

आपको बता दें कि गुरुवार को उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की बंद कमरे में बैठक हुई थी, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। बैठक विधान परिषद अध्यक्ष राम शिंदे के कक्ष में हुई, जिसमें आदित्य ठाकरे भी शामिल थे। फडणवीस ने इससे एक दिन पहले विधान परिषद में ठाकरे को मजाकिया लहजे में हमारी तरफ आ जाइए कहा था। उन्होंने कहा, “हम विपक्ष में नहीं जाएंगे, लेकिन उद्धव जी, आपके पास यहां आने की गुंजाइश है। सोच सकते हैं।”

इस टिप्पणी को अब राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर जब एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद महायुति में फडणवीस और शिंदे के बीच तनाव बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद हैं। ऐसे में ठाकरे के प्रति फडणवीस का दोस्ती का संकेत भेजना, कई संभावनाओं को जन्म दे रहा है।

Previous Post

बंद कमरे में क्या हुई डील? उद्धव बोले- ये अंदर की बात है!

Next Post

एनआईए मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

एनआईए मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश
  • देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
  • ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”
  • ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्
  • नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In