डेस्क : इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लगभग 18 महीने पहले प्रारंभिक चरण के प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था, जिसका सफलतापूर्वक उपचार किया गया। यह जानकारी उनके हालिया वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों ने प्रोस्टेट में एक बहुत छोटा ट्यूमर पाया, जो एक सेंटीमीटर से भी कम आकार का था। आगे की जांच में इसकी पुष्टि प्रारंभिक कैंसर के रूप में हुई, जो शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था।
नेतन्याहू ने इस बीमारी के इलाज के लिए लक्षित रेडिएशन थेरेपी कराई, जिसके बाद उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। चिकित्सकों ने पुष्टि की है कि उपचार के बाद कैंसर का कोई संकेत शेष नहीं है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नेतन्याहू ने यह जानकारी सार्वजनिक करने में इसलिए देरी की ताकि इसका किसी प्रकार का राजनीतिक या कूटनीतिक उपयोग न किया जा सके।
बताया गया है कि वर्ष 2024 में भी उन्हें प्रोस्टेट से संबंधित एक अन्य समस्या के चलते सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके बाद नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान इस कैंसर का पता चला।
वर्तमान में बेंजामिन नेतन्याहू अपने सभी आधिकारिक कार्य सामान्य रूप से कर रहे हैं और उनकी सेहत स्थिर बताई जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
