• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बारिश ही बारिश; मुंबई-नागपुर में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

देशभर में बारिश का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

July 19, 2025
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
ट्रंप

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सभी सदस्य बर्खास्त

April 29, 2026
किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

April 29, 2026
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

देशभर में बारिश का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 19, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बारिश ही बारिश; मुंबई-नागपुर में सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात

File Photo

डेस्क:देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है और बदरा जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के पास प्रयागराज के निकट डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। यह अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ेगा, जो धीरे-धीरे कमजोर होकर एक गहरे निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से राजस्थान और उत्तराखंड में 20 और 21 जुलाई को तेज बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 19 से 24 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 19 से 24 जुलाई के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में शनिवार-रविवार को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 19 से 24 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले पांच दिनों तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 19 से 22 जुलाई तक भारी बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक की संभावना है। गोवा और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 19 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, आगामी घंटों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पालम में 2.8 मिमी, लोधी रोड में 9.5 मिमी, रिज में 5.6 मिमी, आया नगर में 1.5 मिमी, प्रगति मैदान में 9.5 मिमी और पूसा में 7.5 मिमी बारिश हुई। पालम में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 17.2 मिमी बारिश हुई। रिज स्टेशन पर 10.4 मिमी, आयानगर में 8 मिमी, नजफगढ़ में 13.5 मिमी और पूसा में 12.5 मिमी बारिश हुई। जनकपुरी और नरेला में 3 मिमी और 0.5 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण 250 सड़कें बंद हो गई हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रभावित मंडी में कुल 181 सड़कें, सिरमौर में 26 और कुल्लू जिले में 23 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने 21 और 23 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया। 20 जून को मॉनसून आने के बाद से 17 जुलाई तक लगभग 112 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 67 लोग बारिश से संबंधित घटनाओं में और 45 सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं। लगभग 199 लोग घायल हुए हैं जबकि 35 लापता हैं।

Previous Post

बांग्लादेश ने 34 भारतीय मछुआरे पकड़े, भारत ने उठाया मामला

Next Post

अभिनेता फिश वेंकट का निधन, किडनी समस्या से जूझते रहे

Next Post
फिश वेंकट

अभिनेता फिश वेंकट का निधन, किडनी समस्या से जूझते रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति
  • श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
  • रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In