डेस्क:भारतीय दर्शकों को ओटीटी के तौर पर मनोरंजन का एक नया विकल्प मिल गया है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे मनोरंजन के बढ़ते विकल्पों के साथ पिछले दिनों सिनेमाघरों में लगातार घटता दर्शकों का फुटफॉल फिल्ममेकर्स की चिंता का विषय रहा है। अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है और थिएटर में मूवी देखने के लिए टिकटों के लगातार बढ़ते दामों को चिंता का विषय बताया है। पंकज त्रिपाठी के मुताबिक अगर टिकटों का दाम कम होगा तो और ज्यादा लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच पाएंगे।
तो इस वजह से नहीं चल रहीं हिंदी फिल्में?
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों की कमाई घटने की बात पर कहा, “टिकटों का दाम एक बड़ा मुद्दा है और उसकी भी एक भूमिका है। अगर आज एक परिवार को फिल्म देखने जाना होता है तो यह बहुत महंगा मामला हो जाता है। टिकटों का दाम और वहां मिलने वाला खाना बहुत महंगा है।” हाल ही में फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए पंकज त्रिपाठी ने कहा, “मैं आर्थिक दृष्टिकोण से सिनेमा को ज्यादा नहीं जानता हूं, इसलिए बिजनेस वाला गणित मेरी समझ के परे है। एक कलाकार के तौर पर मेरा फोकस बस फिल्म पर होता है।”
पंकज त्रिपाठी बोले- हल निकालना चाहिए
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि फिल्मों की टिकटें बहुत महंगी हो गई हैं और इसका कुछ हल निकाला जाना चाहिए। मालूम हो कि पिछले दिनों कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने बढ़ते दामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुपरस्टार आमिर खान ने भी इस बारे में अपना रिएक्शन दिया था और कहा, “एक बड़ी तादात के लिए सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखना मुश्किल होता जा रहा है।” मालूम हो कि इस बारे में बड़ा कदम उठाते हुए हाल ही में कर्नाटक सरकार ने फिल्मों की टिकटों के दाम पर 200 रुपये का कैप लगा दिया है, यानि सिनेमाघर 200 रुपये से महंगे दाम पर टिकट नहीं बेच सकते।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

