डेस्क: एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर आर माधवन एक साथ नजर आनेवाले हैं। तनु वेड्स मनु के बाद दोनों एक्टर्स एक साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। कंगना रनौत और आर माधवन की ये फिल्म इसी साल दशहरा के मौके पर रिलीज हो सकती है। फिल्म का शूट लगभग पूरा हो चुका है। कंगना रनौत और आर माधवन की इस फिल्म का नाम सर्किल है।
साथ नजर आएंगे माधवन और कंगना
Deccan Chronicle की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सर्किल की पूरी शूटिंग कल हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित क्लब इल्यूजन में एक क्लब सॉन्ग के साथ पूरी हुई। पूरे दिन शूटिंग के बाद एक्टर्स और क्रू ने पार्टी की। सर्किल एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है और इसकी शूटिंग लगभग एक साल तक चली।
सर्किल है एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर
फिल्म की स्टोरीलाइन के बारे में फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, “सर्किल एक पहले कभी न देखी गई साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। दर्शकों को यह जानने के रिलीज का इंतजार करना होगा कि असल में ये व्यक्ति कौन है?”
फिल्म प्रोड्यूसर ने की कंगना की तारीफ
ट्राइडेंट आर्ट के निर्माता और वितरक रविंद्रन ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि कंगना साउथ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हिरोइनों में से एक बन गई हैं। उन्होंने कहा कि वो कंफर्म करते हैं कि फिल्म का टाइटल सर्किल है और यह एक बिग बजट फिल्म है जिसकी शूटिंग ऊटी, चेन्नई, जयपुर और हैदराबाद में हुई है।
आर माधवन और कंगना रनौत की बात करें तो दोनों साथ में आखिरी बार तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स एक कॉमेडी फिल्म थी। अब ये जोड़ी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में नजर आएंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

