• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

‘5 जहाज’ पर ट्रंप का दावा, राहुल का सवाल – मोदी जवाब दें

July 19, 2025
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 30, 2026
नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

April 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026

April 30, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

साधक का परम लक्ष्य है कर्म निर्जरा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 29, 2026
भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

भवानीपुर में मतदान के दौरान राजनीतिक तनातनी, शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी समर्थकों में नारेबाजी

April 29, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

मानहानि मामले में भगवंत मान को अदालत की चेतावनी, अगली सुनवाई पर हाजिरी के निर्देश

April 29, 2026
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

‘5 जहाज’ पर ट्रंप का दावा, राहुल का सवाल – मोदी जवाब दें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 19, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

File Photo

डेस्क:अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत-पाक संघर्ष में पांच जहाज गिराए जाने के दावे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पांच जहाजों के गिराए जाने को लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने पांच भारतीय जहाजों को लेकर नया दावा किया है। इसके पहले भी वह सीजफायर को लेकर दावे करते रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी को देश के सामने यह बात रखनी चाहिए कि आखिर इन पांच जहाजों का सच क्या है। क्योंकि यह जानना देश का हक है। राहुल गांधी के इन सवालों को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय उनकी मानसिकता को देशद्रोही करार दिया है।

लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रंप के बयान का वीडियो साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मोदी जी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश का जानने का हक है।”

भाजपा हमलावर

राहुल गांधी के इस पोस्ट के बाद भाजपा की तरफ से भी उनके ऊपर हमला बोला गया। भाजपा आईटी सेल के हेड और नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उनकी मानसिकता को देशद्रोही बताया। उन्होंने लिखा, “ट्रंप ने अपने बयान में न तो भारत का नाम लिया, न ही यह कहा कि वे पाँच जहाज़ भारत के थे। फिर कांग्रेस के युवराज ने उन्हें भारत के ही क्यों मान लिया? पाकिस्तान के क्यों नहीं माने? क्या उन्हें अपने देश से ज़्यादा हमदर्दी पाकिस्तान से है?”

मालवीय ने आगे लिखा, “सच्चाई यह है कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान अब तक उबरा नहीं है… लेकिन दर्द राहुल गांधी को हो रहा है! जब भी देश की सेना दुश्मन को सबक सिखाती है, तब कांग्रेस को मिर्ची लगती है। भारत विरोध अब कांग्रेस की आदत नहीं, पहचान बन चुका है। राहुल गांधी बताएं — क्या वह भारतीय हैं या पाकिस्तान के प्रवक्ता?”

इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करके ट्रंप के दावों को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, “‘‘संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक दो दिन पहले, ‘ट्रंप मिसाइल’ 24वीं बार दागी गई और हर बार की तरह इस बार भी वही दो बातें दोहराई गईं। अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान, दो परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध रुकवा दिया। अगर युद्ध जारी रहता तो कोई व्यापार समझौता नहीं होता। यानी भारत और पाकिस्तान को अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते के लिए तत्काल संघर्ष विराम को मानना पड़ा।’’

रमेश ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि इस बात ट्रंप ने नई बात जोड़ी है। ट्रंप ने कहा कि शायद पांच लड़ाकू जहाज गिराए गए थे। रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री, जो ‘हाउडी मोदी’ (सितंबर 2019) और ‘नमस्ते ट्रंप’ (फरवरी 2020) जैसे आयोजनों के जरिए डोनाल्ड ट्रंप से वर्षों की दोस्ती और ‘झप्पी- कूटनीति’ निभाते रहे हैं, उन्हें अब संसद में स्वयं खड़े होकर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पिछले 70 दिनों से किए जा रहे दावों पर स्पष्ट एवं ठोस स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच गत मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया। दूसरी तरफ, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

Previous Post

धर्मांतरण गिरोह: अवैध कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग का पर्दाफाश

Next Post

भारत सर्वोपरि, पार्टी बाद में: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले शशि थरूर

Next Post
थरूर

भारत सर्वोपरि, पार्टी बाद में: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले शशि थरूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी
  • नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं
  • आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026
  • एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान
  • पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In