• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत-ब्रिटेन में फ्री ट्रेड डील पर साइन, पीएम मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

भारत-ब्रिटेन में फ्री ट्रेड डील पर साइन, पीएम मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

July 24, 2025
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी

May 1, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं

May 1, 2026
राजीव शुक्ला

एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक

May 1, 2026
अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

May 1, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 1, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना-चांदी ईटीएफ की ओर रुझान

May 1, 2026
भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

May 1, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026: भारतीय टीम का ऐलान 2 मई को होगा

May 1, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

May 1, 2026
इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ विवाद फिर गरमाया, मुकेश खन्ना ने साधा निशाना

मुकेश खन्ना बोले—रणवीर सिंह नहीं हैं शक्तिमान के लिए सही चेहरा

May 1, 2026
कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

May 1, 2026
कलावा

कलावा का रहस्य: एक धागा जो जोड़ता है आस्था और ऊर्जा को

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

भारत-ब्रिटेन में फ्री ट्रेड डील पर साइन, पीएम मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 24, 2025
in बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत-ब्रिटेन में फ्री ट्रेड डील पर साइन, पीएम मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

नई दिल्‍ली: India UK Free Trade Deal: भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर आखिरकार हस्ताक्षर हो गए हैं। इसका मतलब है कि अब दोनों देशों के बीच चीजों का लेन-देन और व्यापार पहले से आसान और सस्ता हो जाएगा। फ्री ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस डील से न सिर्फ सामान सस्ते मिलेंगे, दोनों देशों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे।

इस डील के बाद भारतीय बाजार में यूके से आने वाले सामान सस्ते होंगे, जबकि भारत से होने वाले निर्यात में बड़ी छलांग लगने की उम्मीद है। दोनों देशों के कारोबारियों और विशेषज्ञों ने इस समझौते का स्वागत किया है।

अधिकारियों ने कहा कि एफटीए के लागू होने पर 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर ब्रिटेन में शुल्क नहीं लगेगा। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपने आधिकारिक आवास ‘चेकर्स’ में मेजबानी की। दोनों नेताओं ने वार्ता से पहले अकेले में बातचीत की।

पहलगाम हमले की निंदा करने पर यूके का आभार

यूके से फ्री ट्रेड डील के बाद पीएम मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि हम यूके सरकार और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और वादा किया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है।

फ्री ट्रेड डील पर क्या बोले पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इस डील से दोनों देशों के बीच न सिर्फ संबंध मजबूत होंगे, बल्कि नौकरियां भी बढ़ेगी। यूके से आने वाले सामान सस्ते होंगे, निर्यात बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस डील से दो लोकतांत्रिक देशों में वैश्विक स्थिरता और समृद्धि को भी बल देंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि फ्री ट्रेड डील के अलावा यूके की 6 विवि भारत में कैंपस खोल रही हैं। पिछले हफ्ते ही गुरुग्राम में एक कैंपस का उद्घाटन हुआ है।

भारत के लिए गेमचेंजर होगी यह डील

भारत के लिए यह डील कई मायनों में गेमचेंजर मानी जा रही है। समझौते के तहत भारतीय निर्यातकों को 99% उत्पादों पर ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी। इससे लगभग 23 अरब डॉलर के व्यापार अवसर खुलने का अनुमान है।

सरकार के मुताबिक, इससे भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों जैसे कपड़ा, चमड़ा, जूते, गहने, खिलौने और समुद्री उत्पादों में काम करने वाले कारीगरों, बुनकरों और दैनिक मजदूरों को सीधा फायदा होगा। MSME सेक्टर की लाखों इकाइयों को भी इसका लाभ मिलेगा।

किसानों और मछुआरों को फायदा

इस समझौते से 95% कृषि उत्पाद अब बिना किसी शुल्क के ब्रिटेन में निर्यात किए जा सकेंगे। वहीं, मछुआरों को 99% समुद्री उत्पादों पर शून्य शुल्क मिलने से उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

महिलाओं और स्टार्टअप्स को बड़ा मौका

FTA के जरिए महिलाएं वैश्विक वैल्यू चेन से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगी और उन्हें फाइनेंस तक आसान पहुंच मिलेगी। भारत के स्टार्टअप्स को ब्रिटेन के इनोवेशन हब, निवेशकों और उपभोक्ताओं तक पहुंच का बड़ा अवसर मिलेगा।

आईटी और सर्विस सेक्टर को नई उड़ान

भारतीय आईटी पेशेवरों, एजुकेशन एक्सपर्ट्स और सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यूके का हाई-वैल्यू मार्केट अब और अधिक सुलभ होगा।

इसके साथ ही भारत और ब्रिटेन के बीच हुए ‘डबल कंट्रब्यूशन कंवेंशन’ के तहत भारतीय कर्मचारियों को यूके में 3 साल तक सोशल सिक्योरिटी योगदान से छूट मिलेगी। इससे कंपनियों और कर्मचारियों दोनों को लाभ होगा।

खपत और निर्माण दोनों को फायदा

इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, केमिकल, फूड प्रोसेसिंग और प्लास्टिक जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारत में उपभोक्ताओं को अब उच्च गुणवत्ता वाले विदेशी उत्पाद और भी सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।

सरकार ने इस समझौते को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने वाला बताया है। यह डील भारत के वैश्विक व्यापार नेतृत्व को और मजबूत करेगी और रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Previous Post

सुपर मैग्नेट पर भारत को बड़ी बढ़त..8 देशों से करार, 2 से हो रही बात..

Next Post

रूसी विमान का मलबा मिला, सभी 50 लोगों के मारे जाने का डर; टूट गया था संपर्क

Next Post
रूसी विमान का मलबा मिला, सभी 50 लोगों के मारे जाने का डर; टूट गया था संपर्क

रूसी विमान का मलबा मिला, सभी 50 लोगों के मारे जाने का डर; टूट गया था संपर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी
  • सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं
  • एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक
  • अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची
  • स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In