• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इशाक़ डार

भारत की कूटनीति की जीत : पाकिस्तान ने टीआरएफ पर अमेरिका के रुख का समर्थन किया

July 27, 2025
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का 2027 धमाकेदार, एक साथ आएंगी कई बड़ी फिल्में

April 25, 2026
भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

April 25, 2026
ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

April 25, 2026
आईपीओ

गेमिंग सेक्टर में बड़ी हलचल: प्ले-सिंपल गेम्स का ₹3,150 करोड़ आईपीओ प्रस्तावित

April 25, 2026
टोयोटा

टोयोटा की बड़ी तैयारी: भारत में 2026 तक आएंगी चार नई एसयूवी

April 25, 2026
बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

April 25, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

भारत की कूटनीति की जीत : पाकिस्तान ने टीआरएफ पर अमेरिका के रुख का समर्थन किया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 27, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
इशाक़ डार

वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उपप्रधानमंत्री मोहम्मद इसहाक डार ने आतंकवाद को लेकर अपना सुर बदलते हुए अब अमेरिका द्वारा ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के फैसले का समर्थन किया है। यह वही TRF है, जिसने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी।

अमेरिका ने बीते सप्ताह TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन (Foreign Terrorist Organization) घोषित किया था, जिसके बाद पहले इसहाक डार ने इस फैसले का विरोध किया था और TRF को हमले के लिए जिम्मेदार मानने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमेरिका के फैसले को “संप्रभु अधिकार” बताते हुए समर्थन किया।

डार ने कहा, “TRF को आतंकी संगठन घोषित करना अमेरिका का संप्रभु निर्णय है। अगर अमेरिका के पास TRF के खिलाफ कोई सबूत है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम इसका स्वागत करते हैं।” हालांकि उन्होंने TRF और लश्कर-ए-तैयबा के बीच संबंध को नकारते हुए कहा कि “लश्कर को तो पाकिस्तान ने कई साल पहले खत्म कर दिया था, उसके सदस्य गिरफ्तार हुए, सज़ा हुई और संगठन को जड़ से समाप्त कर दिया गया।”

भारत की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

भारत लंबे समय से TRF को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी संगठन घोषित करवाने की मांग कर रहा था। जनवरी 2023 में भारत ने TRF को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित किया था। इसके बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध समिति के समक्ष मई और नवंबर 2024 में TRF के खिलाफ ठोस सबूत पेश किए थे।

दक्षिण एशिया आतंकवाद पोर्टल के अनुसार TRF वर्ष 2019 में अस्तित्व में आया था और सोशल मीडिया के ज़रिए खुद को कश्मीर में सक्रिय बताता रहा है। तभी से इसने घाटी में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है और भारत इसे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का ही नया चेहरा मानता है।

अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में नया मोड़

इस बीच डार ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। इस बैठक के बाद रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:
“मैंने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इसहाक डार से मुलाकात कर व्यापार बढ़ाने और खनिज क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की। साथ ही आतंकवाद से लड़ाई में पाकिस्तान की भागीदारी और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया।”

डार ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका और पाकिस्तान एक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं, और यह अगले कुछ दिनों में संभव हो सकता है।

Previous Post

दिल्ली में नया रिवरफ्रंट और एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा

Next Post

कंबोडिया-थाईलैंड विवाद में ट्रंप की एंट्री, शांति की पहल शुरू

Next Post
ट्रंप

कंबोडिया-थाईलैंड विवाद में ट्रंप की एंट्री, शांति की पहल शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे
  • भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन
  • सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस
  • “लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव
  • प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In