• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

रुद्र, भैरव और दिव्यास्त्र: भारत की सेना अब युद्ध की नई परिभाषा लिख रही है

July 27, 2025
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन का 2027 धमाकेदार, एक साथ आएंगी कई बड़ी फिल्में

April 25, 2026
भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

भारत ने काहिरा में फिर लहराया परचम, जूनियर विश्व कप में चौथा स्वर्ण

April 25, 2026
ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

ई-स्पोर्ट्स नेशंस कप २०२६: भारत की कोचिंग टीम घोषित

April 25, 2026
आईपीओ

गेमिंग सेक्टर में बड़ी हलचल: प्ले-सिंपल गेम्स का ₹3,150 करोड़ आईपीओ प्रस्तावित

April 25, 2026
टोयोटा

टोयोटा की बड़ी तैयारी: भारत में 2026 तक आएंगी चार नई एसयूवी

April 25, 2026
बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगा लाभ? सरकार ला रही नई व्यवस्था

April 25, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

रुद्र, भैरव और दिव्यास्त्र: भारत की सेना अब युद्ध की नई परिभाषा लिख रही है

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 27, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

File Photo

डेस्क:ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को निर्णायक जवाब देने के बाद भारतीय सेना अब खुद को भविष्य के युद्ध के लिए तैयार कर रही है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर ऐलान किया कि सेना अब रुद्र ब्रिगेड, भैरव कमांडो बटालियन, दिव्यास्त्र बैटरियां और ड्रोन प्लेटून जैसे अत्याधुनिक सैन्य संरचनाओं के साथ सीमा पर तैनाती को और ज्यादा आक्रामक बना रही है।

रुद्र ब्रिगेड: हर मोर्चे पर ऑल-आर्म्स युद्ध की क्षमता

अब तक सेना की ज्यादातर ब्रिगेडें एकल-हथियार (जैसे केवल इन्फैंट्री या केवल आर्टिलरी) आधारित होती थीं। लेकिन अब सेना उन्हें बदलकर ‘रुद्र ब्रिगेड’ बना रही है, जो स्थायी रूप से एक साथ तैनात रहेंगी। इनमें पैदल सेना (इन्फैंट्री), टैंक और बख्तरबंद वाहन (आर्मर्ड यूनिट्स), तोपखाना, स्पेशल फोर्सेज, ड्रोन और UAV यूनिट्स के साथ-साथ कस्टमाइज्ड लॉजिस्टिक और कॉम्बैट सपोर्ट होंगे। दो रुद्र ब्रिगेड पहले ही तैयार की जा चुकी हैं। इन्हें विशिष्ट इलाकों और मिशनों के अनुसार टेलर-मेड किया गया है।

भैरव कमांडो बटालियन: दुश्मन के पीछे जाकर हमला करने वाली फोर्स

सेना अब पारंपरिक 10 पैरा स्पेशल फोर्स और 5 पैरा बटालियनों के अलावा, 40 से 50 नई ‘भैरव बटालियन’ बना रही है। ये तेज, घातक और पूरी तरह से मॉडर्न तकनीक से लैस होंगी। दुश्मन की सीमा के पीछे तक जाकर ऑपरेशन करने में सक्षम होगी। ड्रोन्स, AI-आधारित सिस्टम और स्मार्ट हथियारों से लैस होगी। जनरल द्विवेदी ने कहा, “भैरव यूनिट्स दुश्मन को चौंकाने के लिए तैयार हैं।”

ड्रोन युद्ध की बढ़ती भूमिका को देखते हुए सभी 400 से अधिक इन्फैंट्री बटालियनों में ड्रोन प्लेटून बनाए जा रहे हैं। निगरानी, टारगेटिंग और अटैक के लिए दिव्यास्त्र बैटरियां तैनात की जा रही हैं।

भारत की वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करते हुए आकाश प्राइम मिसाइल सिस्टम को तैनात किया जा रहा है। 25 किमी तक की इसकी रेंज है। दुश्मन के ड्रोन, हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट को इंटरसेप्ट करने में सक्षम है। QRSAM सिस्टम की रेंज 30 किमी है। यह तेजी से रिएक्शन देने में सक्षम है। दो नई आकाश प्राइम रेजीमेंट और तीन QRSAM रेजीमेंट की खरीद प्रक्रिया जारी है। इसकी कुल लागत 44,000 करोड़ से अधिक है।

आपको बता दें कि इन सिस्टम्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की निर्मित ड्रोन और चीनी मिसाइलों के हमलों को नाकाम किया।

सेना प्रमुख का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा, “हमने उन्हें शांति का मौका दिया, लेकिन उन्होंने कायरता दिखाई। हमने सिर्फ वीरता से जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर हमारा संदेश और संकल्प है।” उन्होंने कहा कि भारत ने अब रणनीतिक आत्मनिर्भरता और सरकार के समर्थन के साथ एक योजनाबद्ध, सटीक और निर्णायक जवाब दिया।

आपको बता दें कि 7 से 10 मई 2025 के बीच चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड, मिसाइल साइट्स और ड्रोन बेस को सटीक हमलों में तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन में S-400 डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल और भारतीय वायु सेना की भूमिका रही।

Previous Post

कंबोडिया-थाईलैंड विवाद में ट्रंप की एंट्री, शांति की पहल शुरू

Next Post

सुप्रिया सुले का आरोप: महिलाओं की योजना में पुरुषों को बांटे 21 करोड़

Next Post
सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले का आरोप: महिलाओं की योजना में पुरुषों को बांटे 21 करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे
  • भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन
  • सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस
  • “लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव
  • प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In