• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत

July 27, 2025
आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

April 25, 2026
पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

April 25, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

April 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

चुनाव के बीच बंगाल में ईडी की बड़ी दबिश, पीडीएस घोटाले में 9 ठिकानों पर छापे

April 25, 2026
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर

April 25, 2026
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

April 25, 2026
नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

April 25, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में विशेष महिला एसआईटी बनेगी

April 25, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मोमोज़ विक्रेता बना ऑनलाइन सट्टेबाज़ी खिलाड़ी, ‘बिग डैडी’ ऐप से कमाई का खुलासा; गिरफ्तार

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 27, 2025
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़

डेस्क:हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को भयानक भगदड़ में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। शुरुआती तौर पर सामने आया है कि सीढ़ियों पर बहुत अधिक भीड़ थी और अचानक वहां कुछ लोगों को करंट लगने की अफवाह फैल गई। करंट का हल्ला सुन लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसा उस जगह पर हुआ है जहां से प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू होती है। इसे राम प्रसाद की गली के रूप में जाना जाता है। सावन का महीना होने की वजह से हरिद्वार में हर दिन करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के बाद मनसा देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। कुछ श्रद्धालु रोपवे और बाकी सीढ़ियों के सहारे मंदिर तक पहुंचते हैं।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि 9 बजे उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ में कुछ लोग घायल हुए हैं। तत्काल पुलिसकर्मियों ने लोगों के सहयोग से 35 जख्मी को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। भगदड़ की वजह को लेकर उन्होंने कहा, ‘प्रथम दृष्टया यह समझ में आया है कि मंदिर मार्ग में करीब 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ हुई। अभी कारणों की जांच की जा रही है।’ बिहार से आए एक घायल श्रद्धालु ने कहा कि अचानक वहां बहुत भीड़ हो गई थी। बहुत से लोग गिर गए। भागदड़ में बहुत से लोगों को नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उत्तराखंड एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’

Previous Post

बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग का ऐलान, ट्रांसजेंडर भी होंगे सदस्य

Next Post

मन की बात: अंतरिक्ष से लेकर आज़ादी तक

Next Post
मन की बात में पीएम मोदी

मन की बात: अंतरिक्ष से लेकर आज़ादी तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह
  • पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान
  • भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना
  • चुनाव के बीच बंगाल में ईडी की बड़ी दबिश, पीडीएस घोटाले में 9 ठिकानों पर छापे
  • कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In