• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बदामी में 3000 वोट खरीद? भाजपा की निर्वाचन आयोग में शिकायत

August 12, 2025
गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा

April 23, 2026
क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत

April 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026

April 23, 2026
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर कर्नाटक

बदामी में 3000 वोट खरीद? भाजपा की निर्वाचन आयोग में शिकायत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 12, 2025
in कर्नाटक, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

File Photo

डेस्क:भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर वोट खरीदने के आरोप लगाए हैं। भाजपा सांसद लहार सिंह सिरोया के आरोप हैं कि कांग्रेस ने 2018 में बदामी सीट पर वोट खरीदे थे। खास बात है कि इस सीट से सिद्धारमैया खड़े हुए थे और उन्होंने मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी। सिरोया ने इस संबंध में ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है और जांच की मांग की है। खास बात है कि कांग्रेस वोट चोरी के आरोपों को लेकर लगातार सरकार को घेर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 12 अगस्त को सिरोया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिद्धारमैया के करीबी सीएम इब्राहिम के भाषण का जिक्र किया है। भाजपा सांसद का कहना है कि इब्राहिम ने वोट खरीदे जाने वाली बात का खुलासा किया था। शनिवार को इब्राहिम की टिप्पणियों को लेकर सिद्धारमैया ने कहा कि वह 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सिर्फ दो बार बदामी गए थे और जमीनी मामलों की उन्हें जानकारी नहीं है।

भाजपा सांसद ने कहा, ‘उनकी स्पीच की रिकॉर्डिंग में स्पष्ट तौर पर 2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बदामी सीट पर वोट खरीदने के बारे में बात की गई है। अगर आरोप सत्य हैं, तो ये चुनावी कानून का सीधा उल्लंघन है और सार्वजनिक महत्व का मामला है।’ इस सीट पर जीत के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद संभाला था।

साल 2018 का चुनाव

2018 में सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी और बदामी सीट से चुनाव लड़ा था। बदामी से उनके चुनाव लड़ने के फैसले को एक विकल्प के दौर पर देखा गया, क्योंकि चामुंडेश्वरी को मुश्किल सीट माना जा रहा था। बदामी से भाजपा ने दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलु को मैदान में उतारा था। तब चुनाव से पहले हुए सर्वेक्षणों में संकेत मिल रहे थे कि बदामी में कड़ा मुकाबला हो सकता है। नतीजा आया, तो सिद्धारमैया ने 1696 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

सिरोया ने इब्राहिम के भाषण को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, ‘उन्होंने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बीबी चिमनकट्टी के साथ मिलकर 2018 में 3000 वोट खरीदने में मदद की थी, ताकि सिद्धारमैया बदामी सीट से चुनाव निकाल सकें।’

उन्होंने कहा, ‘अंत में श्री सिद्धारमैया का बदामी में जीत का अंतर सिर्फ 1696 वोट था। वह बहुत ही शर्मनाक अंतर था…। 2007 नोटा थे और उनकी जीत के अंतर से ज्यादा थे। श्री इब्राहिम 2018 में कांग्रेस के बड़े नेता थे और अपने मित्र के चुनाव के प्रभारी थे।’

भाजपा सांसद ने इब्राहिम से यह बताने की अपील की है कि वह कैसे वोट खरीदने में सफल हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, सिरोया ने कहा, ‘उन्होंने यह भी कहा कि श्री सिद्धारमैया ने इस खरीद के लिए खर्च किया था, लेकिन भुगतान होने में 6 महीने लग गए…।’

Previous Post

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ‘गुमशुदगी’ पर विपक्ष के सवाल तेज

Next Post

13 अगस्त 2025 का राशिफल

Next Post
राशिफल

13 अगस्त 2025 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मियों में ग्लोइंग स्किन चाहिए? मुल्तानी मिट्टी को बनाएं स्किनकेयर का हिस्सा
  • क्या आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है? पहचानिए ये संकेत
  • आज का राशिफल – 23 अप्रैल 2026
  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In