नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को अफ़ग़ानिस्तान को भूकंप प्रभावित लोगों के लिए 21 टन राहत सामग्री भेजी।
रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता वाले भूकंप में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 2,500 से अधिक लोग घायल हुए।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा—“भारतीय भूकंप सहायता वायु मार्ग से काबुल पहुंच गई है।”
मंगलवार को भेजी गई 21 टन राहत सामग्री में कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, पानी भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वॉटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयां, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइज़र, जल शोधन की गोलियां और चिकित्सीय सामग्रियां शामिल हैं।
जयशंकर ने कहा, “भारत जमीनी हालात पर नज़र बनाए रखेगा और आने वाले दिनों में और मानवीय सहायता भेजेगा।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि भारत भूकंप प्रभावित अफ़ग़ानिस्तान के लोगों को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तत्पर है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
