• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंदी-चीनी

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं

September 3, 2025
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता

July 13, 2026
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर केंद्र का बड़ा फैसला

होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर

July 13, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

टी20 की हार भूल वनडे में वापसी की तैयारी, श्रेयस-ईशान समेत 8 खिलाड़ियों पर नजर

July 13, 2026
भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

July 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

July 13, 2026
बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

July 13, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

12वीं की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, निजी ट्यूटर गिरफ्तार

July 13, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

होर्मुज में भारतीय चालक दल वाले जहाज पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर किए हमले

July 13, 2026
बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आसिम मुनीर से इस्तीफे की मांग

बलूचिस्तान में बिगड़े हालात, आसिम मुनीर से इस्तीफे की मांग

July 13, 2026
बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, 60 से अधिक घायल

बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 की मौत, 60 से अधिक घायल

July 13, 2026
मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

मैं आत्महत्या कर लूंगा’, चुनाव आयोग से जुड़े मामले में मनमोहन सिंह हुए थे बेहद आहत

July 13, 2026
बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

बाबा रामदेव के बयान से गरमाई सियासत, हिंदू राष्ट्र मुद्दे पर छिड़ी नई बहस

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

हिंदी-चीनी भाई-भाई: साझेदारी हाँ, सांस्कृतिक आक्रमण नहीं

मनोज जैन-ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 3, 2025
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंदी-चीनी

Image Courtesy: Google

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

भारत और चीन के रिश्तों पर आज पूरी दुनिया की नज़र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया चीन यात्रा और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन ने आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को जन्म दिया है। भारत जैसे बड़े बाज़ार और चीन जैसे औद्योगिक शक्ति-संपन्न देश के बीच व्यापार दोनों पक्षों के लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन इस चमकते आर्थिक सहयोग के पीछे एक छिपा हुआ खतरा भी है – सांस्कृतिक आक्रमण।

तलवार से संस्कृति तक

1962 में चीन ने भारत पर तलवार उठाई थी, पर आज वह हमारी संस्कृति पर वार कर रहा है। यह हमला और भी ख़तरनाक है क्योंकि इसमें हम हारते हुए भी हार को जीत समझ बैठते हैं। भारत-चीन व्यापार पिछले वर्षों में तेज़ी से बढ़ा है, और चीन अमेरिका के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन चुका है। परंतु इस सहयोग के नाम पर धीरे-धीरे चीन हमारी संस्कृति, परंपराओं और आस्थाओं में घुसपैठ करता जा रहा है।

खिलौनों से मानसिकता तक

आज भारत में बिकने वाले 70% से अधिक खिलौने चीन से आते हैं। यह केवल आर्थिक चुनौती नहीं है, बल्कि बच्चों की मानसिकता पर एक नियोजित आक्रमण है। चीनी इलेक्ट्रॉनिक खिलौने और गेम्स बच्चों को तात्कालिक सुख, हिंसा और उपभोक्तावाद की ओर धकेलते हैं। पारंपरिक खेल – कबड्डी, गिल्ली-डंडा, खो-खो – सामूहिकता और सामाजिक कौशल सिखाते थे, जबकि चीनी गेम्स बच्चों को अकेलेपन और आभासी दुनिया में उलझा देते हैं। परिणाम यह होता है कि बच्चे पारंपरिक मूल्यों से दूर होकर व्यावसायिक चमक-दमक की ओर आकर्षित हो जाते हैं।

फेंगशुई बनाम वास्तुशास्त्र

भारतीय संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा वास्तुशास्त्र है, जो हज़ारों साल पुराना और वैज्ञानिक आधार पर टिका हुआ है। लेकिन चीन ने अपने फेंगशुई को बढ़ावा देकर विश्व स्तर पर इसे वास्तु का विकल्प बना दिया है। दुर्भाग्य से, भारत में भी लोग अपने घरों और दफ़्तरों में फेंगशुई की वस्तुएँ लगाने लगे हैं। विंडचाइम्स से लेकर तीन पैरों वाले मेंढक तक, ये सब हमारी आस्था और वैज्ञानिक परंपरा का मज़ाक उड़ाते हैं। “लाफ़िंग बुद्धा” जैसी मूर्तियाँ तो हमारे गणेश जी का रूप बदलकर पेश करने का प्रयास हैं। यह सीधे-सीधे सांस्कृतिक घुसपैठ है।

त्योहारों का बाज़ार

दीवाली के दीये हों, दुर्गा पूजा का सामान हो या होली के रंग – सब पर ‘Made in China’ का ठप्पा लग चुका है। यहां तक कि गणेश जी और लक्ष्मी माता की मूर्तियाँ भी चीन से आयात हो रही हैं। जो लोग चूहे, सांप और कुत्ते खाते हैं, वे हमारे देवताओं की मूर्तियाँ कैसे बना सकते हैं? यह हमारी भावनाओं का अपमान है और “जैसा अन्न वैसा मन” की कहावत को भी झुठलाता है।

जब घरों में ‘लाफ़िंग बुद्धा’ गणेश जी की जगह ले लेता है, जब बच्चे दीवाली की तुलना में “चीनी न्यू ईयर” के बारे में ज़्यादा जानते हैं, तब यह स्पष्ट हो जाता है कि यह केवल व्यापार नहीं, बल्कि सुनियोजित सांस्कृतिक युद्ध है।

आर्थिक लाभ बनाम सांस्कृतिक हानि

भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। मार्च 2025 में यह 99.2 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। परंतु घाटे से भी बड़ी चिंता यह है कि चीन आर्थिक साझेदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है। त्योहार, धार्मिक प्रतीक, पारंपरिक ज्ञान और शिक्षा तक – हर जगह चीनी प्रभाव दिखाई देने लगा है।

यदि यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हमारी नई पीढ़ी अपने देवी-देवताओं से ज़्यादा विदेशी प्रतीकों को पूजने लगेगी। यही कारण है कि हमें साफ़-साफ़ रेखा खींचनी होगी – सहयोग केवल आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में, संस्कृति और आस्था में नहीं।

भारत की धरोहर ही हमारी ताक़त

भारत के पास विश्व की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक परंपराएँ हैं – योग, आयुर्वेद, अध्यात्म और वास्तुशास्त्र। हमारे त्योहार सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गहराई का प्रतीक हैं। यदि हम इन्हें खो देंगे, तो हमारी पहचान ही मिट जाएगी। हमें चीन से प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपनी धरोहर पर गर्व करना होगा और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना ह
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक मज़बूत आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। परंतु हमें यह याद रखना होगा कि आर्थिक प्रगति हमारी सांस्कृतिक प्राणवायु की क़ीमत पर नहीं होनी चाहिए।

भारत और चीन हाथ मिलाएँ, व्यापार करें, तकनीक साझा करें – परंतु हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था पर कोई समझौता न हो। यही देश की आवाज़ है, यही हर भारतीय की पुकार है।

Previous Post

मोदी को गाली विवाद: पटना अदालत में राहुल, तेजस्वी समेत चार पर केस दर्ज

Next Post

भूकंप पीड़ित अफ़ग़ानिस्तान के लिए भारत ने भेजी 21 टन राहत सामग्री

Next Post
भूकंप पीड़ित अफ़ग़ानिस्तान के लिए भारत ने भेजी 21 टन राहत सामग्री

भूकंप पीड़ित अफ़ग़ानिस्तान के लिए भारत ने भेजी 21 टन राहत सामग्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
  • होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर
  • टी20 की हार भूल वनडे में वापसी की तैयारी, श्रेयस-ईशान समेत 8 खिलाड़ियों पर नजर
  • भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In