• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ट्रंप

रेप केस में ट्रंप को करारा झटका, 83 मिलियन डॉलर हर्जाना बरकरार

September 9, 2025
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत

July 13, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

July 13, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता

July 13, 2026
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर केंद्र का बड़ा फैसला

होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

रेप केस में ट्रंप को करारा झटका, 83 मिलियन डॉलर हर्जाना बरकरार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ट्रंप

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:न्यूयॉर्क स्थित 2nd यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया। अदालत ने ट्रंप की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने पत्रकार और लेखिका E. जीन कैरोल को दिए गए 83.3 मिलियन डॉलर (करीब 693 करोड़ रुपये) के हर्जाने को रद्द करने की मांग की थी।

मामला क्या है?

81 वर्षीय ई. जीन कैरोल Elle मैगजीन की पूर्व कॉलमिस्ट रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 1990 के दशक में ट्रंप ने न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनका रेप किया था। ट्रंप ने इन आरोपों को 2019 में नकार दिया था और एक रिपोर्टर से कहा था कि कैरोल “मेरे टाइप की नहीं हैं” और उन्होंने अपनी किताब बेचने के लिए यह कहानी गढ़ी है।

अदालत का फैसला

तीन न्यायाधीशों की पीठ ने अपने आदेश में कहा, “जूरी द्वारा दिए गए हर्जाने का फैसला इस मामले की असाधारण और गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए उचित है।” कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि ट्रंप इस मामले में राष्ट्रपति पद की इम्युनिटी (छूट) का दावा नहीं कर सकते।

ट्रंप की दलील

ट्रंप ने तर्क दिया कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के 2024 के फैसले के अनुसार उन्हें व्यापक क्रिमिनल इम्युनिटी मिली है, जो सिविल मुकदमों पर भी लागू होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में उनके बयान राष्ट्रपति के आधिकारिक कर्तव्यों का हिस्सा थे और यदि इस पर इम्युनिटी नहीं दी गई तो कार्यपालिका शाखा कमजोर हो जाएगी। लेकिन कोर्ट ने इन सभी दलीलों को खारिज कर दिया।

अब तक की कार्यवाही

मई 2023 में एक अन्य जूरी ने ट्रंप को 5 मिलियन डॉलर (लगभग 42 करोड़ रुपये) हर्जाना देने का आदेश दिया था। जून 2024 में 2nd सर्किट कोर्ट ने उस फैसले को भी बरकरार रखा।

जनवरी 2024 में आए 83.3 मिलियन डॉलर के फैसले में से 18.3 मिलियन डॉलर कैरोल की भावनात्मक और प्रतिष्ठा की क्षति के लिए तथा 65 मिलियन डॉलर दंडात्मक हर्जाने के रूप में शामिल थे।

वाइट हाउस और ट्रंप के वकीलों ने इस फैसले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसी साल जून में कैरोल ने अपनी नई किताब “Not My Type: One Woman vs a President” प्रकाशित की, जिसमें उन्होंने ट्रंप के खिलाफ अपने कानूनी संघर्षों का विस्तार से वर्णन किया है। फिलहाल यह फैसला ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जो वर्तमान में अपने दूसरे कार्यकाल में हैं।

Previous Post

नेपाल सरकार झुकी, सोशल मीडिया से बैन हटा

Next Post

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिला आधिकारिक सरकारी आवास

Next Post
उपराष्ट्रपति

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिला आधिकारिक सरकारी आवास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
  • ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’
  • महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर
  • दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला
  • सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In