डेस्क: राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने घोषणा की है कि 15 सितंबर 2025 से यूपीआई लेनदेन की नई सीमाएं लागू होंगी। इसके तहत इंश्योरेंस प्रीमियम, कैपिटल मार्केट निवेश, क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान जैसी स्पेशल कैटेगरीज में एक बार में ₹5 लाख तक का लेनदेन संभव होगा। वहीं, इन कैटेगरीज के लिए 24 घंटे में अधिकतम ₹10 लाख तक का कुल भुगतान किया जा सकेगा। हालांकि, क्रेडिट कार्ड बिलों के लिए 24 घंटे की सीमा अलग रखी गई है, जो अधिकतम ₹6 लाख होगी। NPCI का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य अधिक वैल्यू वाले भुगतानों को अधिक सरल और सुरक्षित बनाना है, ताकि ग्राहकों को बार-बार छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन करने की जरूरत न पड़े।
आम यूजर्स पर पड़ेगा असर?
बता दें कि आम यूजर्स के लिए पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांजैक्शन लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ₹1 लाख प्रतिदिन ही बनी रहेगी। PhonePe, Paytm और Google Pay जैसे लोकप्रिय UPI ऐप्स पर इन नई लिमिट्स का सीधा असर देखने को मिलेगा, क्योंकि अब यूजर्स बड़े पैमाने पर निवेश, बीमा भुगतान, यात्रा बुकिंग और अन्य उच्च-मूल्य वाले लेनदेन एक ही ट्रांजैक्शन में निपटा सकेंगे। जानकारों का मानना है कि यह कदम डिजिटल भुगतान को और अधिक विश्वसनीय व सुविधाजनक बनाएगा और अर्थव्यवस्था में कैशलेस ट्रांजैक्शन को और बढ़ावा देगा।
यूपीआई लेनदेन सीमा 15 सितंबर, 2025 से लागू होगी
कैटेगरी प्रति लेनदेन सीमा 24 घंटे की कुल सीमा
कैपिटल मार्केट निवेश ₹5 लाख तक ₹10 लाख तक
इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान ₹5 लाख तक ₹10 लाख तक
क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान ₹5 लाख तक ₹6 लाख तक
ट्रैवल बुकिंग ₹5 लाख तक ₹10 लाख तक
ज्वेलरी ₹5 लाख तक ₹6 लाख तक
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ₹5 लाख तक ₹10 लाख तक
बिजनेस/ मर्चेंट पेमेंट ₹5 लाख तक कोई कैप नहीं
बीबीपीएस के माध्यम से एफएक्स रिटेल ₹5 लाख तक ₹5 लाख तक
डिजिटल खाता खोलना ₹5 लाख तक ₹5 लाख तक
डिजिटल खाता खोलना – शुरुआती फंडिंग ₹2 लाख तक ₹2 लाख तक













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

