डेस्क:एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों को लिए खुशखबरी है। कंपनी का आईपीओ अगले महीने यानी अक्टूबर 2025 में आ सकता है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। एलजी के आईपीओ का साइज 15000 करोड़ रुपये हो सकता है। जोकि 2025 का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
रिपोर्ट के अनुसार एलजी अक्टूबर के पहले हाफ में अपना आईपीओ लॉन्च कर सकता है। कंपनी मार्केट के स्थिर होने का इंतजार कर रही है। ऐसे में अक्टूबर का महीना इस लिहास से काफी बेहतर नजर आ रहा है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी पहले से ही मिल चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में आईपीओ के लिए एक्सचेंज के पास आवेदन किया था।
10.20 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी
साउथ कोरिया की यह भारतीय यूनिट अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए घटाएगी। कंपनी के प्रमोटर्स 10.20 करोड़ शेयर बेचते नजर आएंगे। हुंडई के बाद किसी कोरियन कंपनी का यह सबसे बड़ा आईपीओ होगा।
Morgan Stanley India, जेपी मॉर्गन इंडिया, एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। बता दें, आईपीओ की टाइमलाइन को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
इस ओपन हो चुके हैं 30 बड़े आईपीओ
2025 में पहले ही 30 कंपनियों के आईपीओ खुल चुके हैं। कंपनी मिलाकर 60,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इसमें सबसे अधिक साइज एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का है। कंपनी ने 12500 करोड़ रुपये जुटाए थे। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले महीनों करीब 70,000 करोड़ रुपये के आईपीओ दस्तक दे सकते हैं। टाटा कैपिटल, ग्रो, फोन-पे, बोट, वीवर्क इंडिया, लेंसकार्ट, शैडोफैक्स आदि है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

