स्पोर्ट्स डेस्क: अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 में धमाकेदार आगाज किया है। राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 94 रनों से रौंदा। राशिद ब्रिगेड ने अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 189 रनों का लक्ष्य रखा,जिसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी। हॉन्ग कॉन्ग की ओर से बाबर हयात (43 गेंदों में 39, तीन चौके) ने सर्वाधिक रन बनाए। कप्तान यासिम मुर्तजा ने 16 रनों का योगदान दिया। किंचित शाह (6), जीशान अली (5) और कल्हान चल्लू (4) हॉन्ग कॉन्ग के छह खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। अंशुमन रथ और निजाकत खान का खाता नहीं खुला। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब और फजलहक फारूकी ने दो-दो जबकि अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद और नूर अहमद ने एक-एक शिकार किया। हॉन्ग कॉन्ग के दो प्लेयर रन आउट हुए।
इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल (52 गेंदों में नाबाद 73) और ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (21 गेंदों में 53) ने अर्धशतकीय पारी खेली। अफगानिस्तान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। रहमानुल्लाह गुरबाज (8) तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। ऐसे में अटल ने मोहम्मद नबी (26 गेंदों में 33) के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। इब्राहिम जादरान (1) और गलबदीन नायब (5) सस्ते में आउट हुए। अटल ने चौथे विकेट के लिए उमरजई के साथ 82 रन जोड़े। उमरजई ने 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाकर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 20 गेंदों यह आंकड़ा छुआ, जो एशिया कप की दूसरे सबसे तेज फिफ्टी है। उनके बल्ले से कुल दो चौके और पांच छक्के निकले। अटल ने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के जमाए। करीम जनत ने दो रन बनाए। कप्तान राशिद खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
