• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस का लालू को संदेश- सबको ‘अच्छी सीट’ मिले; 2020 में 70 लड़ी थी, 51 हार गई

कांग्रेस का लालू को संदेश- सबको ‘अच्छी सीट’ मिले; 2020 में 70 लड़ी थी, 51 हार गई

September 11, 2025
ममता बनर्जी को खुली चुनौती, बागी गुट ने संभाला टीएमसी कार्यालय

बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव

July 13, 2026
‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा

July 13, 2026
सुनीता

सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म

July 13, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार

July 13, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 13, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 13, 2026
चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

चाय की चुस्की और पहाड़ों की खामोशी: मानसून ट्रैवल का रोमांटिक अनुभव

July 13, 2026
“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

“ॐ नमः शिवाय: शिव कृपा और आत्मिक शांति का दिव्य मंत्र”

July 13, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 13 जुलाई 2026

July 13, 2026
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

July 12, 2026
हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

हिंसा नहीं, शांति की मिसाइल चाहिए दुनिया को : मुनि तत्त्व रुचि ‘तरुण’

July 12, 2026
प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

प्रेक्षा प्रणेता आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का 107वां जन्मदिवस ‘प्रज्ञा दिवस’ के रूप में समायोजित

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

कांग्रेस का लालू को संदेश- सबको ‘अच्छी सीट’ मिले; 2020 में 70 लड़ी थी, 51 हार गई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 11, 2025
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस का लालू को संदेश- सबको ‘अच्छी सीट’ मिले; 2020 में 70 लड़ी थी, 51 हार गई
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

पटना। बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत 70 विधानसभा लड़कर 19 सीट जीती कांग्रेस ने 2025 के चुनाव में सहयोगी पार्टियों के बीच ‘अच्छी सीटों’ और ‘खराब सीटों’ के संतुलित बंटवारे पर जोर दिया है। राहुल गांधी की यात्रा से उत्साहित कांग्रेस का यह संदेश लालू यादव और तेजस्वी यादव के लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि 2020 में मात्र 12 सीट से सरकार बनाने से चूकने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार मानते हैं। लालू और तेजस्वी ने इस बार कांग्रेस पर सीट कटौती का दबाव बना रखा है।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा- ‘गठबंधन में नए दल शामिल होंगे तो सबको अपने हिस्से (सीट) से योगदान देना होगा, तभी नए लोगों को जगह मिलेगी। हर प्रदेश में ‘अच्छी’ और ‘खराब’ सीटें होती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी को सब अच्छी सीट मिले और किसी को सभी खराब सीट।’ अल्लावरु ने जोर देकर कहा है कि सीट बंटवारे में ‘अच्छी’ और ‘खराब’ सीट का संतुलन होना चाहिए।

अल्लावरू ने कहा- ‘कौन पार्टी कितनी सीटें त्याग रही है, उससे पहले यह जानना जरूरी है कि कितने नए दल महागठबंधन में आ रहे हैं और उन्हें कितनी सीटें दी जा रही हैं। हमारा मानना है कि हर पार्टी को अपने हिस्से से उचित अनुपात में सीट देनी होंगी।’ उन्होंने कहा कि समय रहते सीट बंटवारे पर बातचीत को सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ाने में सफलता मिल रही है। राज्य प्रभारी ने बताया कि ब्लॉक और जिला से दावेदारों के नाम 14 सितंबर तक आ जाएंगे और फिर 19 सितंबर से स्क्रीनिंग कमेटी का काम शुरू हो जाएगा।

2020 के चुनाव में कांग्रेस से दोगुना रहा था सीपीआई-माले का स्ट्राइक रेट

याद दिला दें कि 2020 के चुनाव में महागठबंधन में राजद 144, कांग्रेस 70, सीपीआई-माले 19, सीपीआई 6 और सीपीएम 4 सीटों पर लड़ी थी। महागठबंधन को चुनाव नतीजों में 110 सीटों से संतोष करना पड़ा था और वो 12 सीटों के अंतर से सरकार बनाने से चूक गई थी। 243 सीटों की विधानसभा में लगभग दो तिहाई सीटें लड़कर राजद ने 52 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ 75 सीटें जीती थी। करीब एक तिहाई सीटें लड़ी कांग्रेस 27 फीसदी स्ट्राइक रेट से 19 सीटें ही झटक पाई थी। सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट सीपीआई माले का रहा था, जिसने 63 परसेंट के साथ 12 सीटों पर जीत हासिल की। 50 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ सीपीएम ने 2 और 33 परसेंट स्ट्राइक रेट पर सीपीआई ने 2 सीटें निकाली थी।

कांटे की टक्कर में एनडीए और महागठबंधन के बीच था 12 हजार वोटों का अंतर

2020 के चुनाव में महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांंत्रिक गठबंधन को मिले कुल वोटों में लगभग 12 हजार का अंतर था। वोट परसेंट में अंतर 0.03 फीसदी था। एनडीए को साधारण बहुमत से 3 ज्यादा कुल 125 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 74, जेडीयू ने 42, वीआईपी और हम ने 4-4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दोनों गठबंधन के अलावा जीते 8 विधायकों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के 5, चिराग पासवान की लोजपा के 1, मायावती की बसपा के 1 और 1 निर्दलीय शामिल था। वीआईपी के विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए जबकि इकलौते बसपा और निर्दलीय विधायक नीतीश के साथ होकर मंत्री गए।

Previous Post

मुकेश अंबानी का ऐलान: ग्रीन एनर्जी से चलेंगे गीगावॉट स्तर के एआई डेटा सेंटर

Next Post

बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन नामकरण पर बवाल: सेंट मैरी बनाम शंकर नाग

Next Post
कर्नाटक भवन में अफसरों की तू-तू मैं-मैं

बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन नामकरण पर बवाल: सेंट मैरी बनाम शंकर नाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल की सियासत में नया मोड़, ममता के सामने बागी गुट का बड़ा प्रस्ताव
  • ‘लॉक अप 2’ में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस? रिपोर्ट्स में हुआ दावा
  • सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बेटे यशवर्धन संग पहली फिल्म
  • रूस से भारत ने खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, जून में आयात 49 हजार करोड़ रुपये के पार
  • फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In