• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जीएसटी

जीएसटी कटौती का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की तैयारी

September 11, 2025
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत

July 13, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

July 13, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता

July 13, 2026
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर केंद्र का बड़ा फैसला

होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर

July 13, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

टी20 की हार भूल वनडे में वापसी की तैयारी, श्रेयस-ईशान समेत 8 खिलाड़ियों पर नजर

July 13, 2026
भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

July 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

July 13, 2026
बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

July 13, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

12वीं की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, निजी ट्यूटर गिरफ्तार

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

जीएसटी कटौती का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की तैयारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 11, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
जीएसटी
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:केंद्र सरकार जीएसटी दरों में कटौती का लाभ आम लोगों तक पहुंचने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके तहत वित्त मंत्रालय और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) के अधिकारियों की कई टीम बनाई गई हैं, जो उत्पादों की कीमतों पर नजर रखेंगी। ये टीमें जमीनी स्तर पर जांचेंगी कि कंपनियों ने कीमतों में कटौती का लाभ लोगों तक पहुंचाया है या नहीं। फिर उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई तय होगी।

जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर वित्त मंत्रालय के स्तर पर विस्तृत मसौदा तैयार किया गया है। इसके तहत आने वाले कुछ दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अलग-अलग क्षेत्र के उद्यमियों और व्यापारियों के बैठक कर चर्चा करेंगी। इनमें उद्योग जगत से कहा जाएगा कि कर कटौती का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाए।

22 सितंबर से लागू होंगे दो स्लैब
ध्यान रहे कि बीते हफ्ते जीएसटी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को मंजूरी मिली थी, जिसके तहत मौजूदा चार की जगह पर दो स्लैब रखने का निर्णय लिया गया। इसमें 12 और 28 फीसदी के स्लैब को खत्म कर 5 और 18 फीसदी के स्लैब को लागू करने पर सहमति बनी। दोनों स्लैब 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे।

सरकार की चुनौती
जीएसटी में सुधार के बाद करीब 375 वस्तुएं और सेवाएं ऐसी हैं, जिन पर जीएसटी दरों को घटाया गया है। अब सरकार के सामने चुनौती है कि जीएसटी दरों में दी राहत का लाभ आम आदमी तक हर हाल में पहुंचे। हालांकि, तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है।

जमीनी जायजा लेंगे अधिकारी
22 सितंबर के बाद अधिकारियों की टीम जमीन स्तर पर उतरकर वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखेंगे। इस दौरान अधिकारी देखेंगे कि कंपनियों ने उत्पाद एवं सेवाओं में उस अनुपात में कमी की है या नहीं, जिस अनुपात में जीएसटी दरों में कटौती की गई है।

सरकार की तैयारी
1. जरूरी वस्तुओं पर नजर
जीएसटी परिषद ने खाद्य वस्तुओं और दैनिक इस्तेमाल के जरूरी सामान की कीमतों में कटौती की है। सरकार की सबसे ज्यादा नजर इसी श्रेणी में आने वाले उत्पादों की कीमतों पर रहेगी, क्योंकि इन उत्पादों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल निम्न और मध्यवर्ग करता है। इस श्रेणी की अधिकांश वस्तुएं 12 फीसदी से घटकर पांच फीसदी के स्लैब में आ जाएंगी।

2. पैकेज पर नई कीमत लिखनी होगी
सरकार ने कंपनियों को अपने पुराने और बिना बिके माल पर पुराने मूल्य के साथ नया बाजार मूल्य (एमआरपी) लिखना भी अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी उत्पाद पर टैक्स कम हुआ है तो उसकी कीमत भी उतनी ही घटानी पड़ेगी। कंपनियां पुराने पैक पर नया दाम स्टिकर, स्टैंप या प्रिंट करके लिख सकती हैं।

3. नया पोर्टल शुरू किया
सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए नया पोर्टल शुरू किया है, जिसके जरिए यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि किस उत्पाद पर कितनी बचत होगी। इस पोर्टल का नाम (https://savingswithgst.in/) है। यहां नई दरों से पहले और बाद में उत्पादों की कीमतों की तुलना की जा सकती है।

Previous Post

आदित्य नारायण ने नेपोटिज्म और कंटेस्टेंट्स की यूनिटी पर कही बड़ी बात

Next Post

दिल्ली-झारखंड में बड़े आतंकी ऑपरेशन में 5 गिरफ्तार

Next Post
दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, एक घायल

दिल्ली-झारखंड में बड़े आतंकी ऑपरेशन में 5 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में
  • छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर
  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव
  • कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत
  • सुप्रीम कोर्ट ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In