• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ISKP-लश्कर गठबंधन: आतंकियों ने गिफ्ट की पिस्तौल, भारत के लिए खतरा”

ISKP-लश्कर गठबंधन: आतंकियों ने गिफ्ट की पिस्तौल, भारत के लिए खतरा”

October 8, 2025
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

ISKP-लश्कर गठबंधन: आतंकियों ने गिफ्ट की पिस्तौल, भारत के लिए खतरा”

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 8, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ISKP-लश्कर गठबंधन: आतंकियों ने गिफ्ट की पिस्तौल, भारत के लिए खतरा”

डेस्क:पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में दो खतरनाक आतंकी संगठनों- इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेजेपी) और लश्कर-ए-तैयबा (लश्कर) के बीच गठजोड़ का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों के एक गोपनीय डोजियर के अनुसार, यह गठबंधन न केवल बलूचिस्तान और अफगानिस्तान में अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहा है, बल्कि भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को दोबारा खड़ा करने की पाकिस्तानी सेना की साजिश का भी हिस्सा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों को खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत में शिफ्ट किया है। खुफिया डॉसियर में संकेत दिए गए हैं कि ISI अब ISKP को नए मकसदों के लिए इस्तेमाल कर रही है। अब आईएसकेजेपी को पाकिस्तानी सेना बलूच राष्ट्रवादियों और इस्लामाबाद के अधीन न रहने वाले तालिबान गुटों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। इसमें भारत के जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने के प्रयास भी शामिल हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब इस साल पहलगाम में पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान अपने “नए प्रॉक्सी नेटवर्क” के तहत आईएसकेपी और लश्कर जैसे संगठनों को एकजुट कर क्षेत्र में हिंसा को फिर से भड़काने की कोशिश कर रहा है।

नया खुलासा: मेंगल- अशफाक की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

एक हालिया तस्वीर में ISKP के बलूचिस्तान समन्वयक मीर शफीक मेंगल को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर राना मोहम्मद अशफाक को एक पिस्तौल भेंट करते देखा गया है। यह प्रतीकात्मक घटना दोनों संगठनों के बीच बढ़ते गठजोड़ की पुष्टि करती है। रिपोर्ट के अनुसार, मीर शफीक मेंगल बलूचिस्तान के मस्तुंग और खुजदार इलाकों में ISKP के संचालन की देखरेख कर रहा है, जिसमें सुरक्षित ठिकानों, धन और हथियारों का प्रबंधन शामिल है। वहीं राना अशफाक नए आतंकी नेटवर्क तैयार करने और अन्य चरमपंथी गुटों से तालमेल स्थापित करने में जुटा है।

ISI की भूमिका और पुराना नेटवर्क

मस्तुंग और खुजदार जिलों में 2018 से आईएसकेजेपी के दो मुख्य ऑपरेशनल बेस स्थापित हैं, जहां आईएसआई वित्तीय और हथियार आपूर्ति कर रही है। इन कैंपों का नेतृत्व मेंगल ने किया था, जिनका उद्देश्य बलूच विद्रोहियों को निशाना बनाना और अफगानिस्तान में सीमापार हमले करना था। मार्च 2025 में बलूच लड़ाकों ने मस्तुंग में आईएसकेजेपी के एक ठिकाने पर हमला कर 30 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था। इसके जवाब में आईएसआई ने लश्कर को हस्तक्षेप के लिए निर्देशित किया।

लश्कर-ए-तैयबा भी बलूचिस्तान में लंबे समय से सक्रिय रहा है। 2002 से 2009 के बीच उसका एक प्रशिक्षण केंद्र क्वेटा में संचालित हुआ करता था, जहां 2006 में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी यासिन भटकल ने प्रशिक्षण लिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा LeT-ISKP गठजोड़, अफगान जिहाद के दौरान अल-कायदा के साथ लश्कर के सहयोग की पुनरावृत्ति जैसा है।

“यलगार” पत्रिका में कश्मीर पर फोकस

खुफिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ISKP की प्रचार पत्रिका “यलगार” में भारत, विशेषकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का विस्तार करने की योजनाओं का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह उभरता आतंकी गठजोड़ “न केवल अफगानिस्तान की सुरक्षा को चुनौती देता है, बल्कि यह पाकिस्तान सेना के उस मंसूबे की भी झलक देता है जिसके तहत वह जम्मू-कश्मीर में फिर से उग्रवाद को भड़काने की साजिश रच रही है।” खुफिया सूत्रों का कहना है कि इस सहयोग के जरिए पाकिस्तान एक बार फिर क्षेत्रीय शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

लश्कर कमांडरों की मौजूदगी: जिगरा में जिहाद का ऐलान

जून में लश्कर के प्रमुख राना मोहम्मद अशफाक बलूचिस्तान पहुंचा, उसके बाद उप प्रमुख सैफुल्लाह कसूरी ने एक ‘जिगरा’ (पश्तो सभा) बुलाई। इस सभा में बलूच अलगाववादियों के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया गया और “पाकिस्तान-विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने” की कसम खाई गई। खुफिया सूत्रों ने बताया, “मिर शफीक मंगल (आईएसकेजेपी का बलूचिस्तान कोऑर्डिनेटर) और राना अशफाक की हाल ही में सामने आई तस्वीर इस गठबंधन की औपचारिक पुष्टि करती है।”

Previous Post

मोदी-पुतिन ने मजबूत किए भारत-रूस संबंध

Next Post

अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

Next Post
अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In