• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

October 8, 2025
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 8, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

डेस्क:अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य बुनियादी ढांचे की तैनाती के प्रयासों के विरोध में उतरे रूस, चीन और सात अन्य देशों को मंगलवार को भारत का भी साथ मिला। यह विरोध अफगानिस्तान के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बगराम एयरबेस को सौंपने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तालिबान शासन पर दबाव बनाये जाने की पृष्ठभूमि में किया गया है।

मॉस्को फॉर्मेट वार्ता के नए संस्करण में, देशों के समूह ने अफगानिस्तान में समृद्धि और विकास लाने के तौर-तरीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। इन देशों ने अफगानिस्तान और पड़ोसी देशों में सैन्य बुनियादी ढांचे तैनात करने के कुछ देशों के प्रयासों को ‘अस्वीकार्य’ बताया, क्योंकि यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हितों की पूर्ति नहीं करता है।

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पहली बार मॉस्को फॉर्मेट वार्ता में भाग लिया। कुछ हफ्ते पहले, ट्रंप ने कहा था कि तालिबान को बगराम एयरबेस अमेरिका को सौंप देना चाहिए, क्योंकि इसे वॉशिंगटन ने स्थापित किया था।मॉस्को में हुई बातचीत में भाग लेने वाले देशों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दोनों स्तरों पर आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।

बयान में कहा गया, ‘उन्होंने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान को आतंकवाद को खत्म करने और इसे जल्द से जल्द जड़ से मिटाने के लिए ठोस कदम उठाने में मदद दी जानी चाहिए, ताकि काबूल की धरती का इस्तेमाल पड़ोसी देशों और अन्य जगहों की सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में न हो।’ इसमें कहा गया कि इन देशों ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद अफगानिस्तान, क्षेत्र और व्यापक विश्व की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।

भारत, रूस और चीन के अलावा, इस बैठक में ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान ने भी भाग लिया। इन देशों ने इस क्षेत्र और इससे आगे के देशों के साथ अफगानिस्तान के आर्थिक संबंधों की आवश्यकता पर जोर दिया।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि राजदूत विनय कुमार के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान तथा वहां के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास और समृद्धि का समर्थन किया।

दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि कुमार ने भारत की स्थिति दोहराई कि एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान वहां के लोगों के हितों की पूर्ति करेगा और क्षेत्रीय लचीलेपन और वैश्विक सुरक्षा के लिए आवश्यक होगा।

Previous Post

ISKP-लश्कर गठबंधन: आतंकियों ने गिफ्ट की पिस्तौल, भारत के लिए खतरा”

Next Post

सुप्रीम कोर्ट: घटनास्थल पर मौजूदगी से नहीं बनेगा कोई भी गैरकानूनी भीड़ का सदस्य

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट: घटनास्थल पर मौजूदगी से नहीं बनेगा कोई भी गैरकानूनी भीड़ का सदस्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In