• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट: घटनास्थल पर मौजूदगी से नहीं बनेगा कोई भी गैरकानूनी भीड़ का सदस्य

October 8, 2025
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

सुप्रीम कोर्ट: घटनास्थल पर मौजूदगी से नहीं बनेगा कोई भी गैरकानूनी भीड़ का सदस्य

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 8, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट

File Photo

डेस्क:सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि घटनास्थल पर उपस्थिति मात्र किसी व्यक्ति को गैरकानूनी रूप से एकत्र भीड़ का हिस्सा नहीं बनाती, जब तक कि यह साबित न हो जाए कि उसका भी उद्देश्य दोषियों के समान था। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों को सिर्फ उनकी उपस्थिति के आधार पर दोषी करार दिए जाने से रोकने के लिए अदालतों के लिए कुछ मानदंड भी निर्धारित किए।

जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने 1988 में बिहार के एक गांव में हत्या और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे 12 दोषियों को बरी करते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा है कि जहां बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ आरोप लगाए जाते हैं, वहां अदालतों को साक्ष्यों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए, खासकर अगर रिकॉर्ड पर मौजूद सबूत अस्पष्ट हों।

उद्देश्य साबित करना जरूरी

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 149 का हवाला भी दिया जिसके मुताबिक एक समान उद्देश्य के लिए गैरकानूनी रूप से इकट्ठा हुई समूह में मौजूद हर व्यक्ति किए गए अपराध का दोषी है। पीठ ने कहा, ‘‘महज घटनास्थल पर मौजूदगी से ही कोई व्यक्ति गैरकानूनी भीड़ का सदस्य नहीं हो जाता, जब तक कि यह साबित ना हो जाए कि आरोपी का भी उस जमावड़े में कोई साझा उद्देश्य था। महज एक दर्शक, जिसकी कोई विशेष भूमिका नहीं बताई गई है, आईपीसी की धारा 149 के दायरे में नहीं आएगा।’’ उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अभियोजन पक्ष को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिस्थितियों के माध्यम से यह साबित करना होगा कि आरोपी एक ही मकसद के साथ इकट्ठा हुए थे।

मानदंड निर्धारित

पीठ ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सावधानी के तौर पर तमाशबीन की उपस्थिति मात्र के आधार पर दोषी ठहराए जाने से बचाने के लिए मानदंड निर्धारित किए हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मुद्दे पर कानून को संक्षेप में इस प्रकार कहा जा सकता है कि जहां बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ समान आरोप हैं, वहां अदालत को अस्पष्ट या सामान्य साक्ष्य के आधार पर सभी को दोषी ठहराने से पहले बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘इसलिए, अदालतों को कुछ ठोस और विश्वसनीय सामग्री की तलाश करनी चाहिए जो आश्वासन दे। केवल उन लोगों को दोषी ठहराना उपयुक्त है जिनकी उपस्थिति न केवल प्राथमिकी के समय से लगातार स्थापित होती है, बल्कि जिनके द्वारा किए गए प्रत्यक्ष कृत्यों का भी पता चलता है जो गैरकानूनी रूप से एकत्र होने के समान उद्देश्य को बढ़ावा देते हैं।’’

Previous Post

अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य तैनाती का विरोध: भारत ने रूस और चीन के साथ दिया साथ

Next Post

सीजेआई गवई पर जूता फेंकने पर मां ने की निंदा, शांतिपूर्ण समाधान का किया आह्वान

Next Post
सीजेआई गवई पर जूता फेंकने पर मां ने की निंदा, शांतिपूर्ण समाधान का किया आह्वान

सीजेआई गवई पर जूता फेंकने पर मां ने की निंदा, शांतिपूर्ण समाधान का किया आह्वान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In