• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कमला हैरिस

कमला हैरिस का ट्रंप पर हमला: ‘पागलपन की हद है मौजूदा दौर’

October 9, 2025
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 20, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

June 20, 2026
जेडी वेंस

ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस

June 20, 2026
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

कमला हैरिस का ट्रंप पर हमला: ‘पागलपन की हद है मौजूदा दौर’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 9, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कमला हैरिस

File Photo

डेस्क:पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज भरे शब्दों का भी प्रयोग किया। लॉस एंजिल्स के गेटी सेंटर में ‘ए डे ऑफ अनरीजनेबल कन्वर्सेशन’ नामक शिखर सम्मेलन के दौरान, अपनी नई आत्मकथा ‘107 डेज’ के प्रचार के सिलसिले में उन्होंने ट्रंप और उनके प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को ‘पागलपन की हद’ बताया।

लेखकों और कलाकारों से खचाकच भरे सभागार को संबोधित करते हुए हैरिस ने कहा कि हम अभी इतिहास रच रहे हैं, और आप सभी कहानीकार इसे महसूस कर रहे हैं। आप सिर्फ साक्षी नहीं हैं, यह आप जानते हैं। आप इसमें डूबे हुए हैं। मैं आपसे अपील करती हूं कि जो भावनाएं और अनुभव हम महसूस कर रहे हैं, उन्हें उन पात्रों तक पहुंचाएं जिनके बारे में और जिनके लिए आप लिखते हैं।

उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि यह दौर कई अमेरिकियों को भ्रमित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह उसी बात पर आता है कि लोगों को सिर्फ लेबल चिपकाने में मदद करनी चाहिए, भले ही इससे स्थिति में कोई बदलाव न आए। क्योंकि इस समय बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि वे अपना दिमाग खो चुके हैं, जबकि हकीकत में पागल तो वे हैं। इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग भी किया। हैरिस के इन बयानों पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं, जिससे वह खुद हंसने लगीं।

यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब हैरिस अपनी किताब ‘107 डेज’ के प्रचार के लिए अमेरिका भर में भ्रमण पर हैं। यह पुस्तक उनके 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की असफलता का विवरण प्रस्तुत करती है। 2024 चुनाव की रात का जिक्र करते हुए, उन्होंने ट्रंप से मिली हार के भावुक क्षणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मैं कुछ बोल ही नहीं पा रही थी। मैं बार-बार सिर्फ इतना ही दोहरा रही थी- हे भगवान, हे भगवान। आगे उन्होंने कहा कि मैंने कभी इतना दर्द और दुख महसूस नहीं की थी, सिवाय उस पल के जब मेरी मां का निधन हुआ था। यह पूरे देश के लिए एक सामूहिक शोक था। मुझे पता था कि क्या होने वाला है।

इससे पहले, हैरिस ने ट्रंप पर आलोचकों को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे राष्ट्रपति को देख रहे हैं जो खुद और अमीरों की तिजोरियां भर रहा है, जबकि मेहनतकश वर्ग पर टैरिफ बढ़ा रहा है, SNAP और मेडिकेड में कटौती कर रहा है, साइंस को नजरअंदाज कर रहा है, कैंसर के खिलाफ जंग रोक रहा है और अमेरिकी सेना को देश की सड़कों पर उतार रहा है।

Previous Post

जहरीला सिरप विवाद: श्रीसन फार्मा मालिक और डॉक्टर गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

Next Post

भारत बना वैश्विक अर्थव्यवस्था का ‘मुख्य विकास इंजन’: आईएमएफ प्रमुख

Next Post
भारत बना वैश्विक अर्थव्यवस्था का ‘मुख्य विकास इंजन’: आईएमएफ प्रमुख

भारत बना वैश्विक अर्थव्यवस्था का ‘मुख्य विकास इंजन’: आईएमएफ प्रमुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित
  • भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित
  • उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी
  • ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In