स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय टीम को दो दिन में बड़ा नुकसान आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल में हुआ है। मंगलवार 6 अक्टूबर की शाम तक भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी, लेकिन बुधवार की रात तक टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई। बुधवार 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराकर नंबर वन की कुर्सी हासिल की है, जबकि इंग्लैंड को दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। यही कारण है कि भारत दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है।
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 अंकों के साथ सबसे ऊपर है, जबकि 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट की वजह से इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया के खाते में भी चार अंक हैं, लेकिन टीम तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम 2 अंक हासिल करके भी टॉप 4 में बनी हुई है। इसके अलावा बॉटम की चार टीमों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि, पाकिस्तान की हालत और भी ज्यादा खराब हो चुकी है, जो पहले से ही सबसे आखिरी पायदान पर थी।
पाकिस्तान की टीम भारत और श्रीलंका में जारी इस विश्व कप में सबसे पहले हार ही हैट्रिक लगाने वाली टीम बन गई है। अभी तक टीम का खाता नहीं खुला है। सात मैच कुल लीग स्टेज में श्रीलंका को खेलने हैं, लेकिन इनमें से तीन मैच टीम हार चुकी है। इस तरह पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसके खाते में 2 मैचों के बाद 2 अंक हैं। छठे पायदान पर श्रीलंका की टीम है, जिसके खाते में एक अंक है, क्योंकि टीम एक मैच हारी है और एक मैच बारिश में धुल गया था। न्यूजीलैंड दो मैच हार चुका है और पाकिस्तान 3 मैच हारकर सातवें और आठवें पायदान पर है।
ICC Women’s cricket world cup 2025 Points Table Updated
| क्रं | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 0 | 0 | 1 | 5 | +1.960 |
| 2 | इंग्लैंड | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.757 |
| 3 | भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.515 |
| 4 | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.573 |
| 5 | साउथ अफ्रीका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -1.402 |
| 6 | श्रीलंका | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 1 | -1.255 |
| 7 | न्यूजीलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.485 |
| 8 | पाकिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.887 |













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
