स्पोर्ट्स डेस्क:युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट में दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 258 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 22 चौके शामिल हैं। वह रनआउट हुए। उन्होंने केएल राहुल (58) के साथ 58, साई सुदर्शन (87) के संग 193 और कप्तान शुभमन गिल के साथ (नाबाद 129) के साथ 74 रनों की साझेदारी की। यशस्वी के दोहरे शतक से चूकने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने उनके जमकर कसीद पढ़े। कैफ ने 23 वर्षीय यशस्वी को लेकर एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि यह युवा ओपनर ही सहवाग का 300 वाला रिकॉर्ड तोड़ेगा।
कैफ ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”यशस्वी जायसवाल एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनमें बड़े शतक लगाने और नए कीर्तिमान स्थापित करने का धैर्य है। अपने शुरुआती 26 मैचों में उनके आंकड़े सचिन और विराट जितने अच्छे हैं। हाई स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उनके ज्यादातर शतकों ने भारत को जीत की राह पर पहुंचाया है। सहवाग का 300 वाला रिकॉर्ड जायसवाल ही तोड़ेगा।” बता दें कि सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 जबकि 2008 में दक्षिण अफ्रीका के सामने 319 रनों की पारी खेली थीं।
भारत का शनिवार को दूसरे दिन स्टंप्स तक पलड़ा भारी रहा। भारत के 518/5 के स्कोर पर पारी घोषित करने के बाद वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 140 रन जुटाए हैं। रविंद्र जडेजा (37 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को बैकफुट धकेला। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (10) जडेजा की गेंद पर लगाए गए अपने जोरदार स्वीप शॉट के साई सुदर्शन के हाथों में चिपक जाने से पवेलियन लौटे।
वेस्टइंडीज ने तीसरे सत्र में कुछ समय के लिए अच्छा संघर्ष किया लेकिन इसके बाद उसने जल्द ही तीन विकेट खो दिए। जडेजा ने तेगनारायण चंद्रपाल (34) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर एलिस अथांजे (41) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी को तोड़ा। जडेजा ने इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज को अपनी ही गेंद पर कैच करके उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। वहीं, कुलदीप यादव ने एलिस अथांजे (41) को आउट किया। शाई होप 31 और टेविन इमलाच 14 रन नाबाद हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
