• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जडेजा

अधूरा काम’ पूरा करना चाहता हूं: 2027 वर्ल्ड कप को लेकर बोले रवींद्र जडेजा

October 12, 2025
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर

June 21, 2026
राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

June 21, 2026
शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

June 21, 2026
यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

June 21, 2026
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

अधूरा काम’ पूरा करना चाहता हूं: 2027 वर्ल्ड कप को लेकर बोले रवींद्र जडेजा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 12, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
जडेजा

स्पोर्ट्स डेस्क:ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में रवींद्र जडेजा को शामिल नहीं किए जाने पर कई लोगों को हैरानी हुई लेकिन यह अनुभवी ऑलराउंडर इस फैसले से आश्चर्यचकित नहीं है क्योंकि चयन समिति और टीम प्रबंधन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में चुनने में अपनी असमर्थता के बारे में बता दिया था। जडेजा ने कहा कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलने के इच्छुक हैं क्योंकि 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद 50 ओवर का वर्ल्ड कप उनके लिए किसी ‘अधूरे काम’ की तरह है।

‘कुछ सोचकर ही सीरीज के लिए नहीं चुना’

जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद शनिवार को कहा, ‘‘यह मेरे हाथ में नहीं है लेकिन मैं 2027 विश्व कप खेलना चाहता हूं। टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं ने कुछ सोचकर ही मुझे ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना होगा।’’ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा है कि उन्होंने जडेजा को इसलिए नहीं चुना क्योंकि उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बाएं हाथ के दो स्पिनर (अक्षर पटेल टीम में हैं) को चुनने में कोई तर्क नजर नहीं आया।

‘इसलिए मैं खुश हूं लेकिन जब भी मुझे…’

जडेजा ने हालांकि अपने, अगरकर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के बीच हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि कम से कम उन्हें टीम की योजना के बारे में तो बताया गया। उन्होंने कहा, ‘‘कोई कारण जरूर होगा और उन्होंने मुझसे बात भी की है। ऐसा नहीं है कि टीम की घोषणा के बाद मुझे कोई आश्चर्य हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि कप्तान, (मुख्य) चयनकर्ता और कोच ने मुझसे बात की और अपनी सोच और कारणों को मुझसे साझा किया। इसलिए मैं खुश हूं लेकिन जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’’

जडेजा का मानना है कि अभी के बजाय बहुत कुछ 2027 में विश्व कप से पहले खेले जाने वाले वनडे मैचों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे विश्व कप में खेलने का मौका मिलता है, तो यह टूर्नामेंट से पहले के मैचों पर निर्भर करेगा और अगर मैं उनमें अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो यह अच्छा होगा। पिछली बार खिताब के करीब पहुंच कर लेकिन चूक गए थे, इसलिए यह एक अधूरा काम है।’’ जडेजा को वेस्टइंडीज़ की मौजूदा श्रृंखला के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि टीम के नियमित उपकप्तान ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर है।

कप्तानी पर दिया क्लियर कट जवाब

जडेजा से जब पूछा गया कि क्या उनके मन में नेतृत्व के विचार आते है तो उनका जवाब ‘नहीं’ था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कप्तानी के बारे में नहीं सोचता हूं। मुझे लगता है कि वह समय बहुत पहले बीत चुका है।’’ जडेजा 36 साल के हो चुके है और वह इस भारतीय टेस्ट एकादश में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि वह युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए पूरी तरह से सहज महसूस करते हैं। जडेजा ने कहा, ‘‘मैं टीम के लिए उपलब्ध हूं। जैसे कोई भी युवा मुझसे आकर बात करता है। कुलदीप आते हैं और गेंदबाजी के कुछ पहलुओं के बारे में पूछते हैं इसलिए मैं उन्हें बताता हूं कि मैं क्या महसूस करता हूं और मेरी क्या सोच है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में जायसवाल आते हैं और पूछते हैं और मैं उन्हें पिच और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी सोच साझा करता हूं। कप्तानी के बारे में कभी नहीं सोचा था और मैं जो कर रहा हूं उससे खुश हूं।’’ जडेजा के नाम 86 टेस्ट में 334 विकेट और छह शतक तथा 15 अर्धशतक की मदद से 3990 रन है। उनसे किसी टेस्ट मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी को प्राथमिकता देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुटिले अंदाज में कहा, ‘‘बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर मैं बल्लेबाज और गेंदबाजी के माकूल पिच पर गेदबाज बन जाता हूं। मुझे तो बस टीम में बने रहना है।’’

Previous Post

जायसवाल युग की शुरुआत! कैफ ने कहा– ‘ये लड़का इतिहास लिखेगा

Next Post

तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का खेल? जेजेडी की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को

Next Post
तेज प्रताप

तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का खेल? जेजेडी की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह
  • ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”
  • गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर
  • राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा
  • शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In