• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कीर्तिवर्धन सिंह

गाज़ा शांति सम्मेलन में भारत की अहम एंट्री, पीएम मोदी की ओर से किर्ती वर्धन सिंह होंगे प्रतिनिधि

October 13, 2025
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

June 23, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका

June 23, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत

June 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद

June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

June 23, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा

June 23, 2026
पेंटागन रिपोर्ट: अरुणाचल पर चीन का दावा ‘कोर इंटरेस्ट’ का हिस्सा

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर

June 23, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप

June 23, 2026
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

गाज़ा शांति सम्मेलन में भारत की अहम एंट्री, पीएम मोदी की ओर से किर्ती वर्धन सिंह होंगे प्रतिनिधि

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 13, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कीर्तिवर्धन सिंह

File Photo

डेस्क:गाजा में शांति बहाली के लिए मिस्र में होने जा रही बैठक में भारतीय पक्ष की भी मौजूदगी होगी। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह सोमवार को मिस्र के शहर शर्म अल शेख में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन में जाएंगे। खास बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के उनके समकक्ष अब्देल फतेह अल सीसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न्योता भेजा था। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लगभग 20 अन्य वैश्विक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

भारत ने सिंह को इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए अधिकृत किया है। सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘शर्म अल-शेख में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में मैं ऐतिहासिक शहर काहिरा पहुंच गया हूं।’ मिस्र के राष्ट्रपति की मेजबानी में हो रहे शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन’ में गाजा के साथ-साथ पश्चिम एशिया में व्यापक स्थायी शांति लाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इसकी सह-अध्यक्षता अल-सीसी और ट्रंप करेंगे।

खास बात है कि ऐन मौके पर मिले पीएम मोदी को न्योते के बाद सिंह को भेजने का फैसला लिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी बैठक में शामिल हो सकते हैं, जिसके मद्देनजर सिंह को भेजने का निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत इस बात का जोखिम नहीं उठाना चाहता था कि ट्रंप और शरीफ के एक मंच पर आने के बाद स्थिति कैसी बनेगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे।

मिस्र की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे, जिसमें 20 से ज्यादा देशों के नेता हिस्सा लेंगे।’ इसमें कहा गया, ‘शिखर सम्मेलन का उद्देश्य गाजा पट्टी में युद्ध को समाप्त करना और पश्चिम एशिया में शांति एवं स्थिरता लाने के प्रयासों को बढ़ाना है।’

यह शिखर सम्मेलन राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण के लागू होने के कुछ दिनों बाद हो रहा है। गाजा में युद्धविराम शुक्रवार को लागू हुआ था। उम्मीद है कि हमास लगभग 20 जीवित बंधकों को सोमवार सुबह रिहा कर देगा।

सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायली शहरों पर हमला करने के बाद, जिसमें लगभग 1200 लोग मारे गए थे, इजरायल ने गाजा पर हमले शुरू किए। हमास ने 251 लोगों को बंधक भी बनाया था और उनमें से 50 से ज्यादा अब भी उसकी कैद में हैं। गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इजरायली सैन्य अभियानों में 66,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

Previous Post

गाजा युद्ध का अंत: ट्रंप ने किया ऐलान, बंधकों की रिहाई से नई शुरुआत

Next Post

वाल्मीकि समाज की शिकायत पर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Next Post
वाल्मीकि समाज की शिकायत पर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वाल्मीकि समाज की शिकायत पर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी
  • भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल
  • “मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान
  • Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
  • सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In