स्पोर्ट्स डेस्क:साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 14वें मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर एक और रोमांचक जीत दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलने के बाद यह साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका को वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है। टीम चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को झटका लगा है, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को एक पायदान का नुकसान हुआ है। अब भारत पर टॉप-4 से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है। आईए SAW vs BANW मैच के बाद हुए पॉइंट्स टेबल में हुए बदलाव पर एक नजर डालते हैं-
साउथ अफ्रीका के खाते में चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ कुल 6 अंक है और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। अफ्रीकी टीम का नेट रन रेट -0.618 का है। साउथ अफ्रीका ऐसे ही मैच जीतती रही तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, मगर अगर टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतरी तो अंत में यह नेगेटिव रन रेट उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
साउथ अफ्रीका की इस जीत से भारत को नुकसान हुआ है। टीम इंडिया तीसरे से चौथे पायदान पर खिसक गई है। लगातार दो मैच जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करने वाली टीम इंडिया को पिछले दो मुकाबलों में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अब साउथ अफ्रीका की इस जीत से उनके ऊपर टॉप-4 से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
आज यानी मंगलवार 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाना है। कीवी टीम तीन में से एक मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को भारी अंतर से हराने में कामयाब रहती है तो वह भारत को टॉप-4 से बाहर कर अपनी जगह बना सकती है।
आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल
| क्रं | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +1.353 |
| 2 | इंग्लैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +1.864 |
| 3 | साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | -0.618 |
| 4 | भारत | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.682 |
| 5 | न्यूजीलैंड | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.245 |
| 6 | बांग्लादेश | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.263 |
| 7 | श्रीलंका | 3 | 0 | 2 | 0 | 1 | 1 | -1.526 |
| 8 | पाकिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.887 |













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
