डेस्क:आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर भाजपा ने करारा जवाब दिया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों को जब मनचाहा परिणाम नहीं मिलता, जब इनके मन का नहीं होता है तो यह लोग हल्की भाषा का प्रयोग करने लगते हैं। हैं। फिर यह लोग अपने बयानों में चुनाव आयोग, अदालतों, सीएजी और संसद तक पर सवाल उठाने लगते हैं। यह लोग रोना शुरू कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के बेहद अहम अंगों पर हमला करना इन लोगों की आदत है। रविशंकर प्रसाद तेजस्वी यादव के उन आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिसमें आरजेडी नेता ने कहा था कि चुनाव आयोग मर चुका है। साथ ही उन्होंने इसे भाजपा का टूल बताया था।
विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर आरोप के बीच रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि यह लोग चुनाव कैसे जीते? आरजेडी ने कैसे चुनाव जीता? हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में कैसे जीते? राहुल गांधी यूपी में कैसे जीते? भाजपा सांसद ने कहा कि यह सभी चुनाव तो चुनाव आयोग ही कराता है। यह लोग तो यह भी कहते हैं कि संविधान खतरे में है। रविशंकर प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी बेहद हल्की भाषा का इस्तेमाल करते हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
