डेस्क:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के पाले में है। चिराग की पार्टी कुल 29 असेंबली सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुछ ओपिनियन पोल आए हैं, जिनमें उनके दल की परफॉर्मेंस कमजोर आंकी गई है। इस बीच उनसे सवाल हुआ कि क्या बिहार में सरकार नहीं बनी तो वे गठबंधन से अलग हो जाएंगे। इस पर चिराग ने साफ कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के रहते ऐसा नहीं होगा। चिराग पासवान ने कहा कि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।
ANI के पॉडकास्ट में उनसे सवाल किया गया कि अगर सरकार नहीं बना पाते हैं तो आप क्या दूसरी तरफ चले जाएंगे। चिराग पासवान ने कहा कि मैं कहीं नहीं जाने वाला हूं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी से प्यार करता हूं और जब तक वे हैं, तब तक मैं कहीं नहीं जाऊंगा। चिराग पासवान से पूछा गया कि आप सिर्फ पीएम मोदी के कारण एनडीए में हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हां मैं उनकी वजह से ही यहां हूं। यदि नतीजे आपके पक्ष में नहीं रहे तो क्या होगा? इस पर चिराग ने कहा कि यदि ऐसा लोग सोचते हैं तो नजर नहीं लगती है।
राहुल गांधी की ओर से जेन जी का आह्वान करने के लिए चिराग पासवान ने कहा कि आप अपनी हार या जीत के लिए देश को जलाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने नेपाल से यह सीखा है, लेकिन उन्हें सोचना चाहिए कि आखिर उनका इरादा क्या है। यही नहीं नीतीश कुमार की सेहत पर टिप्पणियां किए जाने पर भी उन्होंने ऐतराज जताया है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी बुजुर्ग का मजाक बनाता है तो लोग उसके खिलाफ होते हैं। हम अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हैं और घर में कोई ना कोई बुजुर्ग होता है तो आप उनका मजाक तो नहीं बनाएंगे। चिराग पासवान ने पॉडकास्ट में तेजस्वी यादव का भी जिक्र किया और कहा कि भले ही वह एक दौर में एथलीट रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
