डेस्क: रुपाली गांगुली आज टीवी शो ‘अनुपमा’ के जरिए घर-घर फेमस हो चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए पहले मोना सिंह को अप्रोच किया गया था? मोना ने उस समय इस शो को करने से मना कर दिया था और अब उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
अनुपमा शो के लिए मना किया
मोना सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे कई साल पहले अनुपमा शो के लिए अप्रोच किया गया था। उस समय मैंने तय कर लिया था कि मैं अब टीवी में काम नहीं करूंगी। यही वजह थी कि मैंने शो करने से मना कर दिया।”
रुपाली के लिए खुशगी
मोना ने आगे कहा, “मैं रुपाली गांगुली के लिए बहुत खुश हूं और प्रोड्यूसर राजन शाही के लिए भी। वह रोल उनके लिए ही सही है और वह इसे बहुत खूबसूरती से निभा रही हैं।”
किरदार चुनने का तरीका
मोना ने अब टीवी छोड़कर फिल्म और वेब शोज में काम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “मैं रोल सिर्फ इसलिए नहीं करती कि मैं दिखूं। मेरे लिए यह जरूरी है कि किरदार मुझे खुशी दे और मैं उससे कनेक्ट कर सकूं। मैं नहीं चाहती कि किसी फैसले से मुझे अफसोस हो या सेट पर नेगेटिव एनर्जी आए। सही प्रोजेक्ट का इंतजार करना ही मेरा तरीका है और मैं सेलेक्टिव होने पर अफसोस नहीं करती।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
