डेस्क : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित चढ़ावे और दान राशि में अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने यह कदम कथित तौर पर “नैतिक आधार” पर उठाया है, जिससे ट्रस्ट के भीतर हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह इस्तीफे उस समय आए हैं जब राम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि के प्रबंधन को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच तेज हो चुकी है। जांच एजेंसियां धन संग्रह, गणना और वितरण से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही हैं तथा कई लोगों से पूछताछ भी की गई है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में पहले ही आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोपों में चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर प्रकरण शामिल हैं।
इधर, ट्रस्ट के दो शीर्ष पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद प्रशासनिक ढांचे और भविष्य की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट के भीतर पुनर्गठन और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर निर्णय लिया जा सकता है।
इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल प्रशासनिक हलचल बढ़ाई है, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी बहस को तेज कर दिया है। विभिन्न पक्ष पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत