• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आम आदमी पार्टी नेता पर हमला, केजरीवाल ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

आम आदमी पार्टी नेता पर हमला, केजरीवाल ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

December 6, 2025
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
बांग्लादेश बाहर, पाकिस्तान पर ICC की तलवार लटकी

विश्व कप 2026 में हलचल: न्यूजीलैंड–कनाडा मैच संदिग्ध, आईसीसी की जांच जारी

April 17, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रभाव

April 17, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

पंजाब में बड़ी कार्रवाई: मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी छापा

April 17, 2026
लालू की मौजूदगी में तेज प्रताप का बड़ा बयान, बिहार राजनीति में हलचल

लालू की मौजूदगी में तेज प्रताप का बड़ा बयान, बिहार राजनीति में हलचल

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

आम आदमी पार्टी नेता पर हमला, केजरीवाल ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 6, 2025
in गुजरात, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आम आदमी पार्टी नेता पर हमला, केजरीवाल ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

डेस्क:गुजरात के जामनगर में एक जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंकने की घटना सामने आई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की निंदा करते हुए इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता को जिम्मेदार ठहराया है। अपनी पोस्ट में AAP नेता के हवाले से उन्होंने बताया कि इस हमले को जामनगर शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री छत्रपाल सिंह ने अंजाम दिया। उधर अपने ऊपर हुए इस हमले के बाद गोपाल इटालिया ने हमलावर को माफ कर दिया और कहा कि वह इस मामले में FIR नहीं करना चाहते। साथ ही उन्होंने आरोपी व उसके परिवार को सुखी रखने की प्रार्थना भी की।

केजरीवाल ने पूछा- कांग्रेस को दर्द क्यों हो रहा
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को हिला दिया है। हम BJP की नाकामियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है… क्यों?’

केजरीवाल ने बताया- क्यों घबरा रही है कांग्रेस-भाजपा
आगे केजरीवाल ने लिखा, ‘जामनगर में हमारे लोकप्रिय नेता और विधायक गोपाल इटालिया जी पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। ये हमला साफ बताता है कि गुजरात में भाजपा-कांग्रेस अब AAP के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं। लेकिन दोनों पार्टियां सुन लें – AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं। गुजरात की जनता अब AAP की तरफ जाते हुए बदलाव का मन बना चुकी है, और यही इन दोनों पार्टियों की घबराहट की वजह है।’

AAP नेता ने फोटो के साथ बताया हमलावर का नाम
केजरीवाल ने अपनी पोस्ट के साथ आम आदमी पार्टी, गुजरात के प्रदेश महासचिव मनोज सोराठिया की एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें सोराठिया ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए हमलावर की जानकारी भी दी। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें गोपाल इटालिया जूनागढ़ में हुई एक जनसभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सामने खड़ी भीड़ में खड़ा एक शख्स उन पर जूता फेंक देता है, जिसके बाद वहां मौजूद AAP कार्यकर्ता उसे पकड़ लेते हैं। AAP महासचिव ने हमलावर की जानकारी देते हुए उसका नाम छत्रपाल सिंह जडेजा बताया और अपनी पोस्ट के साथ उसके सोशल मीडिया पेज का प्रोफाइल फोटो भी शेयर किया। जिसमें उसने खुद को जामनगर सिटी कांग्रेस का संगठन मंत्री बताया है।

गोपाल इटालिया ने किया हमलावर को माफ
वहीं इस घटना को लेकर गोपाल इटालिया ने लिखा, ‘आज जामनगर की जनसभा के दौरान मेरे ऊपर हमला करनेवाले शख्स के ख़िलाफ़ मैं FIR करना नहीं चाहता। मैं उस व्यक्ति को दिल से माफ करता हूं और उस व्यक्ति एवं उनके परिवार को ईश्वर सुखी रखे यह प्रार्थना करता हूँ। जय किसान।’

बता दें कि AAP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया जूनागढ़ जिले की विसावदर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने इस साल जून में यहां हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया था। इस उपचुनाव में इटालिया को 75,942 वोट मिले थे, जबकि पटेल को 58,388 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

Previous Post

पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

Next Post

2024 में सड़क हादसों में 2.3% की बढ़ोतरी, रोजाना 485 लोगों की मौत

Next Post
देशभर में टोल बूथ बंद होंगे, डिजिटल टोल सिस्टम लागू होगा

2024 में सड़क हादसों में 2.3% की बढ़ोतरी, रोजाना 485 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
  • प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक
  • ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश
  • मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध
  • पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In