डेस्क : मसाला कंपनी श्याम धनी इंडस्ट्रीज का आईपीओ खुलने जा रहा है। श्याम धनी इंडस्ट्रीज का आईपीओ सोमवार 22 दिसंबर से दांव लगाने के लिए खुलेगा। श्याम धनी इंडस्ट्रीज का आईपीओ का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर दहाड़ रहे हैं। श्याम धनी इंडस्ट्रीज के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से 38 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 दिसंबर तक ओपन रहेगा। श्याम धनी इंडस्ट्रीज के आईपीओ का टोटल साइज 38.49 करोड़ रुपये तक का है।
आईपीओ में 70 रुपये शेयर का दाम, 27 रुपये पहुंच गया GMP
श्याम धनी इंडस्ट्रीज के आईपीओ में शेयर का दाम 70 रुपये है। वहीं, मसाला कंपनी श्याम धनी इंडस्ट्रीज के शेयर अभी से 27 रुपये के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो श्याम धनी इंडस्ट्रीज के शेयर 97 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, IPO में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 38 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। श्याम धनी इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर NSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
क्या है कंपनी का कारोबार
श्याम धनी इंडस्ट्रीज (Shyam Dhani Industries) की शुरुआत साल 1995 में हुई है। श्याम धनी इंडस्ट्रीज एक ISO-सर्टिफाइड कंपनी है। कंपनी मसाला पाउडर, खड़े मसाले, प्रीमियम मसालों की मैन्युफैक्चर, एक्सपोर्टर, होलसेलर और सप्लायर है। कंपनी की प्रॉडक्ट रेंज में ब्लैक सॉल्ट, रॉक सॉल्ट, चावल, पोहा, कसूरी मेथी, ऑर्गेनो, पेरी पेरी, चिली फ्लेक्स, ओनियन फ्लेक्स, टोमैटो पाउडर और कई तरह के मसाले शामिल हैं। कंपनी श्याम ब्रांड नेम के तहत अपने प्रॉडक्ट्स बेचती है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जयपुर, राजस्थान में स्थित है।
2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
श्याम धनी इंडस्ट्रीज के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 4000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों (रिटेल इनवेस्टर्स) को कंपनी के आईपीओ में कम से कम 2,80,000 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी मशीनरी, 200 KW सोलर रूफटॉप ग्रिड-कनेक्टेड पीवी सिस्टम खरीदने, मौजूदा कैश क्रेडिट फैसिलिटी के रिपेमेंट और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
