• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हिंसा भड़काने वाला ‘सर तन से जुदा’ नारा कानून और संविधान के खिलाफ: हाईकोर्ट

December 19, 2025
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

मोदी का दर्द: महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं बनी सहमति, जताया आक्रोश

April 18, 2026
राहुल गांधी

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

हिंसा भड़काने वाला ‘सर तन से जुदा’ नारा कानून और संविधान के खिलाफ: हाईकोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

डेस्क: इलाहाबाद हाईकोर्ट का कहना है कि नारा ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा’ न केवल भारतीय कानून की सत्ता को चुनौती देता है, बल्कि यह देश की संप्रभुता और अखंडता के भी खिलाफ है। कोर्ट ने माना कि ऐसे नारे लोगों को सशस्त्र विद्रोह के लिए उकसाते हैं और इसलिए दंडनीय हैं। अदालत में इस दौरान विभिन्न धर्मों के नारों का उल्लेख किया, जिसमें ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ का भी जिक्र हुआ।

न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि ‘सर तन से जुदा’ जैसा नारा भारतीय न्याय प्रणाली को चुनौती देता है, जो संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। अदालत के अनुसार, यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है, जो देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है।

अदालत ने कहा, “गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा’ जैसा नारा लगाना न केवल भारत की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देता है, बल्कि भारतीय कानूनी व्यवस्था के खिलाफ भी है, जहां सजा का निर्धारण कानून और संविधान के अनुसार होता है।”

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हर धर्म में नारे और उद्घोष होते हैं, जिनका उद्देश्य ईश्वर या गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट करना होता है। जैसे इस्लाम में ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर’, सिख धर्म में ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ और हिंदू धर्म में ‘जय श्रीराम’ या ‘हर-हर महादेव’। लेकिन यदि किसी नारे का इस्तेमाल डराने, धमकाने या हिंसा भड़काने के लिए किया जाए तो वह अपराध बन जाता है।

अदालत ने यह भी कहा कि ‘सर तन से जुदा’ नारे का कुरान या इस्लाम के किसी प्रामाणिक धार्मिक ग्रंथ में कोई उल्लेख नहीं है। इसके बावजूद, कई लोग इसके अर्थ और प्रभाव को समझे बिना इसका इस्तेमाल करते हैं।

कोर्ट ने इस नारे की उत्पत्ति का जिक्र करते हुए कहा कि यह नारा पाकिस्तान से फैलकर भारत समेत अन्य देशों में आया और इसका इस्तेमाल कुछ तत्वों द्वारा अन्य धर्मों के लोगों को डराने और राज्य की सत्ता को चुनौती देने के लिए किया गया। अदालत ने यह भी याद दिलाया कि पैगंबर मोहम्मद ने अपमान के बावजूद करुणा और क्षमा का मार्ग अपनाया था और कभी भी इस तरह की हिंसा की वकालत नहीं की।

अदालत ने टिप्पणी की कि पैगंबर के नाम पर किसी व्यक्ति की हत्या या सिर कलम करने की बात करना, उनके आदर्शों का अपमान है। यह टिप्पणी बरेली में सितंबर में हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई। इस मामले में आरोपी रिहान ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत मांगी थी। हालांकि, कोर्ट ने केस डायरी में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर कहा कि आरोपी एक अवैध भीड़ का हिस्सा था, जिसने आपत्तिजनक नारे लगाए, पुलिसकर्मियों को घायल किया और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

अदालत ने कहा, “इस मामले में जमानत देने का कोई आधार नहीं है।” कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में आरोपी की ओर से अधिवक्ता अखिलेश कुमार द्विवेदी ने पक्ष रखा, जबकि राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने पैरवी की।

Previous Post

दिल्ली प्रदूषण: सरकारी स्कूलों में 10 हजार एयर प्यूरीफायर लगाने का टेंडर जारी

Next Post

चिकन नेक नहीं, वज्ररेखा: भारत की वह सीमा जिसे छूना भी दुस्साहस है

Next Post
चिकन नेक नहीं, वज्ररेखा: भारत की वह सीमा जिसे छूना भी दुस्साहस है

चिकन नेक नहीं, वज्ररेखा: भारत की वह सीमा जिसे छूना भी दुस्साहस है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद
  • अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत
  • आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026
  • ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In